यामाहा ने भारत में लॉन्च किए बहुप्रतीक्षित मॉडल 

यामाहा ने भारत में लॉन्च किए बहुप्रतीक्षित मॉडल 

चेन्नई, 15 दिसंबर 2023: इंडिया यामाहा मोटर (आईवाईएम) प्रा. लिमिटेड ने अपने खास ब्रांड कैम्पेन – द कॉल ऑफ द ब्लू के तहत भारत में अपने बहुप्रतीक्षित मॉडल – ट्रैक-ओरिएंटेड आर3 और स्ट्रीट फाइटर एमटी-03 के लॉन्च की घोषणा की है। ये दो प्रतिष्ठित मोटरसाइकिलें वास्तव में यामाहा के रफ्तार की ताकत का प्रतिनिधित्व करती हैं और भारतीय बाजार में प्रीमियम मोटरसाइकिल सेगमेंट को आगे बढ़ाने के लिए ब्रांड की अटूट प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती हैं। ब्रांड का लक्ष्य अपनी मोटरसाइकिलों से प्योर मोटरसाइकिल अनुभव, अधिकतम परफॉर्मेंस और रफ्तार पसंद राइडिंग के शौकीनों की उम्मीदों को पूरा करना है।
यामाहा के पोर्टफोलियो में नए जुड़े दोनों मॉडलों का लक्ष्य भारत में युवा आर15 और एमटी-15 ग्राहकों की बढ़ती आकांक्षाओं को पूरा करना है। बिल्कुल नए त्3 और डज्03 में एक शक्तिशाली 321बब लिक्विड कूल्ड, 4-स्ट्रोक, इन-लाइन टू-सिलेंडर, क्व्भ्ब् और 4-वाल्व पर सिलेंडर फ्यूल इंजेक्टेड इंजन है।  दोनों बाइक्स को पावर देने को लिए  लगाया गया 321बब का यह पैरेलल ट्विन इंजन 10750 आरपीएम पर 42 बीएचपी की पावर 9000 आरपीएम पर 29.6 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसके अतिरिक्त, दोनों बाइक्स में हल्के वजन वाले डायमंड फ्रेम, अपसाइड डाउन फ्रंट फोर्क्स, लंबे स्विंगआर्म और मोनो-क्रॉस रियर सस्पेंशन, मल्टी-फंक्शन एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एलईडी हेडलाइट, टेललाइट और टर्न सिग्नल लाइट जैसी सुविधाएं हैं। लर््त्-ड1 की परंपरा को आगे बढ़ाने वाली त्3 को हार्डकोर मोटरसाइकिलिस्ट्स को ध्यान में रख कर बनाया गया है। जबकि डज्-03 ऐसे लोगों को पसंद आएगी जो अपनी बाइक में टॉर्क और फुर्ती की तलाश में रहते हैं।
इस मौके पर बोलते हुए यामाहा मोटर इंडिया ग्रुप ऑफ कंपनीज के अध्यक्ष, श्री ईशिन चिहाना ने कहा, ‘‘द कॉल ऑफ द ब्लू‘‘ ब्रांड कैम्पेन के एक अभिन्न पहलू के रूप में, यामाहा नए मॉडल पेश करके अपनी प्रीमियम सेगमेंट रेंज को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा अभियान युवा भारतीय उपभोक्ताओं की आवश्यकता को पूरा करता है। आर-सीरीज और एमटी-सीरीज मॉडल को उनके बेहतर प्रदर्शन और शानदार डिजाइन के कारण भारत में बहुत बड़ा प्रशंसक आधार प्राप्त है। यामाहा के ये प्रशंसक इस सीरीज में बड़े मॉडल के साथ अपने राइडिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इस समर्पण के मुताबिक, हम आज भारत में अपनी नवीनतम – सुपरस्पोर्ट बाइक, आर3 और हाइपर-नेकेड, एमटी-03 के लॉन्च की घोषणा करते हुए रोमांचित हैं। हमें विश्वास है कि यामाहा की अत्याधुनिक तकनीक और नवीनता को प्रदर्शित करने वाले ये दोनों मॉडल निस्संदेह देश में हमारे युवा ग्राहकों की रुचि के मुताबिक होंगे और उन्हें एक रोमांचक राइडिंग अनुभव प्रदान करेंगे। आर-सीरीज और एमटी-सीरीज में इन स्टेप-अप मॉडलों को शामिल करने के साथ, हम भारत में बढ़ते प्रीमियम मोटरसाइकिल सेगमेंट को और बढ़ावा देने के लिए तत्पर हैं।
आर3 को ‘‘राइड द आर एनीटाइम‘‘ के प्रोडक्ट कंसेप्ट के आधार पर विकसित किया गया है। नवीनतम यामाहा आर3 का ट्रैक-ओरिएंटेड करेक्टर शानदार राइडिंग कॉन्फिडेंश, तेज पिकअप और हाई-आरपीएम क्षमता प्रदान करते हैं। लगभग 50/50 वेट डिस्ट्रीब्यूशन – सुपरस्पोर्ट बाइक के लिए आदर्श सेटअप नवीनतम यामाहा आर3 बाइक को खास बनाता है। इसका हैंडलबार क्राउन कास्ट एल्यूमीनियम से बना है और एक नैच्युरल स्टीयरिंग अनुभव पेश करता है, जबकि ईंधन टैंक कवर राइडर और मशीन के बीच एकता सुनिश्चित करता है। इसके अलावा, डिजाइन फेयरिंग (काउलिंग्स), विंडस्क्रीन, क्रॉस लेयर्ड विंग और एयर डक्ट वर्क के कॉम्बो के साथ बेहतर एयरोडाइनेमिक दक्षता मिलती है जो रेडिएटर तक वायु प्रवाह को सही तरीके से पहुंचाता है। इसमें हर चीज को बहुत सुंदर तरीके से समायोजित किया गया है।
डज्.03 लेजेंडरी हाइपर-नेकेड फेमिली की बाइक है। टॉर्क और चपलता इसकी खासियत है। इसे  एमटी (डज्े) के कंसेप्ट पर ही विकसित किया गया है। एमटी-सीरीज के इस नए संस्करण में एक आक्रामक डिजाइन है जो बोल्ड फ्रंट फेस को ट्विन-आई पोजिशन वाली लाइट्स और एक और खास ष्एमटीष् लुक के साथ लाता है। ईंधन टैंक एरिया का बॉडीवर्क अच्छी तरह से सोच कर किया गया है, जो इसके एक बड़ी बाइक होने का एहसास करता है और बाइक की मर्दाना लुक को बढ़ाता है। इसके अतिरिक्त, यह राइडर को आरामदायक बैठने की स्थिति प्रदान करता है।
इन दोनों मोटरसाइकिलों में एक कॉम्पैक्ट और हल्के डाइमंड फ्रेम चेसिस दिए गए हैं जो ताकत और मजबूती, आसान हैंडलिंग और ट्रैफिक में आसानी से घूम सकने का संतुलन प्रदान करती है। ऑफसेट डिजाइन और हीट रजिस्टेंस पिस्टन के साथ ऑल-एल्यूमीनियम डायसिल सिलेंडर से लैस इंजन जोरदार प्रदर्शन के लिए डिजाइन किया गया है। इसके अतिरिक्त, मोनो-क्रॉस रियर सस्पेंशन और अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क्स के साथ 573 मिमी लंबा स्विंगआर्म सवारी के आत्मविश्वास को बढ़ाता है। इतना ही नहीं, डुअल-चौनल एबीएस आपको किसी भी तरह की सड़क पर आत्मविश्वास से चलने की सुविधा देता है, जबकि शक्तिशाली डिस्क ब्रेक जबरदस्त ब्रेकिंग पावर देता है। इन बाइक्स में आगे के पहिए में 298 मिमी और पीछे 220 मिमी का डिस्क ब्रेक दिया गया है।

Leave a Comment