सैमसंग ने एक्‍सक्‍लूसिव गैलेक्‍सी Z फ्लिप7 ओल‍ंपिक एडिशन लॉन्‍च किया, 2026 में एथलीटों की मिलानो कॉर्टिना यात्रा को पूरी तरह सपोर्ट करेगा

सैमसंग ने एक्‍सक्‍लूसिव गैलेक्‍सी Z फ्लिप7 ओल‍ंपिक एडिशन लॉन्‍च किया, 2026 में एथलीटों की मिलानो कॉर्टिना यात्रा को पूरी तरह सपोर्ट करेगा

 

प्रतिस्‍पर्धा करने वाले एथलीटों को मिलेगा ओलंपिक एडिशन स्‍मार्टफोन जिसे ओलंपिक गांव की जिंदगी से लेकर मेडल पाने के पलों तक, ओलंपिक खेलों के दौरान संपूर्ण अनुभव को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है

सियोल, कोरिया – 27 जनवरी, 2026 – सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी लिमिटेड, एक वर्ल्डवाइड ओलंपिक और पैरालंपिक पार्टनर, ने आज गैलेक्सी Z फ्लिप7 ओलंपिक एडिशन को लॉन्‍च किया, जिसे विशेष रूप से ओलंपिक और पैरालंपिक विंटर गेम्स मिलानो कॉर्टिना 2026 में प्रतिस्पर्धा करने वाले सभी एथलीटों के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह स्पेशल एडिशन फोन लगभग 90 देशों के करीब 3,800 ओलंपिक और पैरालंपिक खिलाड़ियों को दिया जाएगा। यह फोन खिलाड़ियों को उनके खेलों के दौरान पूरा साथ देगा। यह ओलंपिक गांव में उनकी रोजमर्रा की जिंदगी में मदद करेगा, और उन्हें मुकाबले से जश्न तक के खास पलों को कैमरे में कैद करने व शेयर करने में सक्षम बनाएगा।

 

ओलंपिक एडिशन को विक्ट्री सेल्फी के माध्यम से आधिकारिक पोडियम मोमेंट्स में शामिल किया जाएगा, जो मिलानो कॉर्टिना 2026 में अपना विंटर ओलंपिक डेब्यू कर रहा है। पहली बार, यह ओलंपिक गेम्स में टीम स्पोर्ट प्रतियोगिताओं तक विस्तारित होगा ताकि सभी भाग लेने वाले एथलीट अपने लेंस के माध्यम से अपनी जीत के पलों को कैद कर सकें। इसके अलावा, चुनिंदा नेशनल ओलंपिक कमेटीज़ के एथलीट गैलेक्सी S25 अल्ट्रा से कैद की गई एक नई फोटो सीरीज़ विक्ट्री प्रोफाइल के माध्यम से अपने व्यक्तिगत जुनून और भावना को शेयर कर सकेंगे।

 

स्टेफनी चोई, सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स में मोबाइल मार्केटिंग सेंटर, मोबाइल एक्सपीरियंस बिजनेस की ईवीपी और हेड, ने कहा, “एथलीट ओलंपिक और पैरालंपिक गेम्स में सबसे प्रमुख हैं, और लगभग 30 वर्षों से सैमसंग ने उन्हें वर्ल्डवाइड पार्टनर के रूप में सार्थक मोबाइल इनोवेशन के माध्यम से समर्थन दिया है। सोची 2014 से, हमने एथलीटों को ओलंपिक एडिशंस के साथ हमेशा सपोर्ट किया है और हम मिलानो कॉर्टिना 2026 में भी इस प्रतिबद्धता को जारी रखने के लिए सम्मानित महसूस कर रहे हैं। ओलंपिक एडिशन के साथ, एथलीट अपने तरीके से हर यादगार पल में प्रशंसकों और परिवारों से जुड़ सकेंगे।”

 

ओलंपिक विंटर गेम्स का जश्न मनाने के लिए एक विशेष ओलंपिक एडिशन

गैलेक्सी Z फ्लिप7 एक इंटेलिजेंट पॉकेट-साइज्ड साथी है जिसे आसान इंटरैक्शन और रोजमर्रा की विश्वसनीयता के लिए बनाया गया है। यह गैलेक्सी एआई को एक नए एज-टू-एज फ्लेक्सविंडो के साथ जोड़ता है, और एक शानदार मोबाइल एआई अनुभव प्रदान करता है। गैलेक्सी Z फ्लिप7 को एक हाथ से आसानी से संभाला जा सकता है और यह ओलंपिक और पैरालंपिक विंटर गेम्स के दौरान एथलीटों को बेहतरीन सपोर्ट देगा।

 

इसके कुछ प्रमुख फीचर्स में शामिल हैं:

  • ड्यूअल रियर कैमरा सिस्टम, जिसमें 50MP वाइड और 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस हैं, जो किसी भी रोशनी में फ्लैगशिप-लेवल क्लैरिटी प्रदान करता है।
  • नाउ ब्रीफ, जो निजी डेली अपडेट प्रदान करता है जैसे रिमाइंडर, कैलेंडर इवेंट्स और फिटनेस समरी। यह कुछ एप्लिकेशंस से हेल्थ और वेलनेस डेटा भी एक्सेस कर सकता है।
  • फोटो असिस्ट, जो ऑब्जेक्ट्स को मूव करने, मिटाने या बड़ा करने, एंगल्स को एडजस्ट करने, और एआईपावर्ड क्षमता के साथ बैकग्राउंड को भरने से इमेजेस में स्टूडियो-क्वालिटी एन्हांसमेंट्स लाता है।
  • ऑन-डिवाइस इंटरप्रेटर नेटवर्क कनेक्शन की परवाह किए बिना रीयल-टाइम अनुवाद प्रदान करके भाषा की बाधा को कम करता है और आसानी से बात करने की अनुमति देता है — यहां तक कि पहाड़ी क्षेत्रों में भी।

 

 

गैलेक्सी Z फ्लिप7 ओलंपिक एडिशन की डिजाइन काफी आइकॉनिक है जो एथलीटों की ओलंपिक और पैरालंपिक विंटर गेम्स में भागीदारी का जश्‍न मनाती है। इसकी व्यावहारिक सेवाएं ओलंपिक विलेज में और पूरी प्रतियोगिता के दौरान उनके अनुभव को बेहतर बनाने में मदद करती हैं।

 

डिवाइस के बैक ग्लास को कवर करने वाला सिग्नेचर ब्लू कलर मिलानो कॉर्टिना 2026 की अनोखी शैली से मेल खाता है, और सैमसंग की लंबे समय से चली आ रही पहचान और इतालवी नीले रंग की सांस्कृतिक गूंज के संयोजन को दिखाता है। यह रंग गेम्स द्वारा साकार की गई एकता और खेल भावना की भावना को भी दर्शाता है। कस्टम गोल्ड मेटल फ्रेम एथलीटों की उत्कृष्टता की खोज और पोडियम मोमेंट्स का प्रतीक है, साथ ही यह हमेशा सबसे बढि़या पाने की ब्रांड की चाहत दिखाता है। ओलंपिक एडिशन डिवाइस एक क्लियर मैग्नेट केस के साथ पेश की गई है जिसमें एक नीला गोलाकार मैग्नेट है, जो जीत के मोटिफ के तौर पर जोड़ी गई गोल्ड लॉरेल पत्तियों से घिरा हुआ है।

 

प्रत्येक डिवाइस में मिलानो कॉर्टिना 2026 के लिए विशेष रूप से बनाए गए ओलंपिक विंटर गेम्स-थीम वाली वॉलपेपर्स भी शामिल हैं। कलरफुल कर्व्‍स शीतकालीन खेलों का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो स्केट ब्लेड और बर्फ की सतहों के बीच हुए इंटरैक्‍शन की प्रक्रिया से उत्पन्न निशानों से प्रेरित हैं। ये डिज़ाइन एलीमेंट ओलंपिक भावना और प्रत्येक एथलीट के जुनून का जश्न मनाते हैं।

 

एथलीट प्रशंसकों, परिवार और टीम के साथी सदस्यों के साथ क्षणों को और अधिक यादगार बना सकते हैं ड्यूअल रिकॉर्डिंग फीचर के साथ, जो उन्हें रियर और फ्रंट कैमरों का एक साथ उपयोग करके एक ही शॉट में वे जो देखते हैं और अपने रिस्‍पॉन्‍स को कैद करने की अनुमति देता है। विशेष रूप से ओलंपिक एडिशन के लिए कस्‍टमाइज, एथलीट कैमरा ऐप में शूटिंग मोड को स्वाइप करके आसानी से ड्यूअल रिकॉर्डिंग मोड एक्सेस कर सकते हैं। एथलीट रियर-कैमरा व्यू पर ज़ूम इन करके स्प्लिट व्यू का उपयोग करके नए और रचनात्मक कोणों को खोल सकते हैं जो एक्शन को करीब लाते हैं, और फ्लेक्सविंडो पर रीयल-टाइम में अपने शॉट्स का पूर्वावलोकन कर सकते हैं।

 

गैलेक्सी Z फ्लिप7 ओलंपिक एडिशन मिलानो कॉर्टिना 2026 के दौरान एथलीटों का समर्थन करने के लिए आवश्यक ऐप्स और सेवाओं के प्री-लोडेड क्यूरेटेड सूट के साथ आता है।

 

  • एथलीटों के स्‍टे के दौरान उनके बीच कनेक्शन को प्रोत्साहित करने के लिए, गैलेक्सी एथलीट कार्ड एक्‍सपीरियंस प्रोफाइल आदान-प्रदान करने, कार्ड एकत्र करने और इंटरएक्टिव गतिविधियों में भाग लेने का एक डिजिटल माध्यम प्रदान करता है, जो विभिन्न अनुशासनों और प्रतिनिधिमंडलों में समुदाय की भावना को बढ़ावा देने में मदद करता है।
  • एथलीटों को 100GB 5G eSIM के माध्यम से निःशुल्क कनेक्टिविटी भी मिलेगी, साथ ही सैमसंग वॉलेट में डिजिटल पास और सेवाओं तक पहुंच, जो विश्वव्यापी और स्थानीय भागीदारों के सहयोग से विकसित की गई हैं ताकि मिलानो कॉर्टिना 2026 के दौरान उनकी रोजमर्रा की आवश्यकताओं को सुविधाजनक बनाया जा सके। इसमें कोका-कोला फ्री बेवरेज की शामिल है, जिसका उपयोग गांवों में वेंडिंग मशीनों पर किया जा सकता है।
  • एथलीट365 परफॉर्मेंस और दिमागी सेहत को सपोर्ट करता है और प्रतियोगिता की प्रमुख जानकारी प्रदान करता है। यह गैलेक्सी एआई की नाउ ब्रीफ फीचर से जुड़ा है, जो एथलीटों को ओलंपिक से संबंधित लेटेस्‍ट समाचारों से एक नजर में अपडेट रखता है।
  • अन्य एप्लिकेशन — जिसमें आधिकारिक ओलंपिक गेम्स™ ऐप, IOC हॉटलाइन और पिनक्वेस्ट शामिल हैं —े ओलंपिक गांव में दैनिक सुविधा को बेहतर बनाते हैं जबकि मैदान पर और बाहर एथलीटों के प्रदर्शन में सहायता करते हैं।
  • पहले से इंस्‍टॉल फिटनेस एप्लिकेशन एथलीटों को वर्कआउट ट्रैक करने और ओलंपिक तथा पैरालंपिक गांवों के अंदर स्थापित व्यायाम उपकरणों का उपयोग करते समय व्यक्तिगत प्रशिक्षण जानकारी प्राप्त करने में सक्षम बनाएगी।

 

 

जीत के पल को साथ मिलकर कैद करना

 

पेरिस 2024 में पहली बार पेश किया गया, विक्ट्री सेल्फी — ओलंपिक संस्करण द्वारा संचालित — ने एथलीटों को पोडियम से सीधे अपनी जीत के पलों को कैद करने और उन्हें अपने लेंस से साझा करने की अनुमति दी, जिससे पल अधिक जुड़े हुए बन गए।

 

मिलानो कॉर्टिना 2026 में, विक्ट्री सेल्फी विंटर ओलंपिक में डेब्‍यू करेगा — और एक नया, बड़ा फॉर्मेट पेश करेगा। पहली बार, यह इंडीविजुअल और पेयर पोडियम पलों से आगे बढ़कर ओलंपिक खेलों के लिए व्यापक टीम उत्सवों को शामिल करेगा, जो शीतकालीन खेलों की सहयोगी प्रकृति को दर्शाता है। एथलीट अब अपनी उपलब्धियों को साथियों के साथ कैद कर सकते हैं और उन्हें तुरंत अपने प्रियजनों और दुनिया भर के प्रशंसकों के साथ साझा कर सकते हैं, ताकि वे भी उस जीवन-बदलने वाले पल में शामिल हो सकें।

 

विक्‍ट्री प्रोफाइल के साथ रोमांच की पहली चिंगारी को कैद करना

 

खिलाड़ियों की जर्नी सिर्फ़ मुकाबले तक नहीं रुकती, बल्कि उससे बहुत आगे जाती है। इसमें तैयारी, उत्सुकता और ओलंपिक-पैरालंपिक विंटर गेम्स से जुड़ी सारी भावनाएं शामिल होती हैं। इस पूरी यात्रा को दिखाने और खिलाड़ियों के अनुभव का जश्न मनाने के लिए, सैमसंग ने 9 नेशनल ओलंपिक कमेटियों के साथ मिलकर एक नई पहल शुरू की है – विक्ट्री प्रोफाइल। विक्ट्री प्रोफाइल गैलेक्सी S25 अल्ट्रा से लिए गए खास पोर्ट्रेट फोटोज़ का इस्तेमाल करता है। इससे हर खिलाड़ी का अनोखा जुनून और व्यक्तित्व बहुत जीवंत तरीके से सामने आता है।

 

विक्ट्री प्रोफाइल शीतकालीन खेलों के अनुभव में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है, जिसमें पोडियम से परे पलों को हाइलाइट किया जाता है और एथलीटों को एक व्यक्तिगत स्मृति प्रदान की जाती है जो उनकी यात्रा के साथ-साथ उनकी अनोखी व्यक्तित्वों को दिखाती है। शुरुआती प्रोजेक्‍ट फ्रांस, जर्मनी, इटली, कोरिया, नॉर्वे, नीदरलैंड्स, स्वीडन, यू.के. और यू.एस. के लगभग 490 एथलीटों से शुरू होगा।

 

भविष्य के गेम्‍स-टाइम एक्‍सपीरियंस को आकार देने में मदद

सैमसंग अपने मोबाइल इनोवेशन का उपयोग करके ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों को दुनिया भर के प्रशंसकों के लिए खोलना जारी रखेगा, जिससे हर पल अधिक जुड़ा हुआ महसूस होगा। अपने उपकरणों और एथलीट-केंद्रित अनुभवों के माध्यम से, सैमसंग एथलीटों के लिए अपनी यात्रा साझा करने के नए तरीके बना रहा है — तैयारी से लेकर पोडियम तक — जबकि प्रशंसकों को उन पलों और लोगों के करीब ला रहा है जो ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों को परिभाषित करते हैं।

गैलेक्सी Z फ्लिप7 ओलंपिक एडिशन को 30 जनवरी से छह शहरों में ओलंपिक गांवों में बांटा जाएगा। सैमसंग ओपन स्टेशन भी साइट पर पेशेवर ग्राहक सेवा प्रदान करेगा ताकि एथलीटों को डिवाइस एक्‍टीवेट करने, डेटा ट्रांसफर करने और सामान्य तकनीकी सहायता प्राप्त करने में मदद मिल सके।

Leave a Comment