तीसरी तिमाही के परिणाम बर्जर पेंट्स इंडिया लिमिटेड

तीसरी तिमाही के परिणाम बर्जर पेंट्स इंडिया लिमिटेड

31 दिसंबर 2025 को समाप्‍त तिमाही के वित्‍तीय परिणाम

 

समेकित परिणामों के मुख्‍य बिंदु :

  1. 31 दिसंबर 2025 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी का परिचालन से राजस्‍व (कमाई) 2,984.0 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की इसी तिमाही में यह 2,975.1 करोड़ रुपये था। यानी इस बार 3% की मामूली बढ़ोतरी हुई है।
  2. 31 दिसंबर 2025 वाली तिमाही में एबिटा (अन्य आय को छोड़कर) 2% की मामूली गिरावट के साथ 471.0 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की इसी तिमाही में यह 471.7 करोड़ रुपये था।
  3. 31 दिसंबर 2025 को खत्म हुई तिमाही में शुद्ध लाभ 3% की गिरावट के साथ 271.3 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की इसी तिमाही में यह 296.0 करोड़ रुपये था।

 

स्‍टैंडअलोन परिणामों के मुख्‍य बिंदु :

  1. 31 दिसंबर 2025 को खत्म हुई तिमाही में परिचालन से राजस्‍व (कमाई) 2,595.0 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की इसी तिमाही में यह 2,584.8 करोड़ रुपये था। यानी इस बार इसमें 4% की बढ़ोतरी हुई है।
  2. 31 दिसंबर 2025 को समाप्‍त तिमाही में ईबीआईटीडीए (EBITDA) (अन्य आय को छोड़कर) 1% की गिरावट के साथ 417.2 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की इसी तिमाही में यह 417.5 करोड़ रुपये था।
  3. 31 दिसंबर 2025 को खत्म हुई तिमाही में शुद्ध लाभ 4 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की इसी तिमाही में यह 306.1 करोड़ रुपये था। इसमें 2.5% की गिरावट दर्ज की गई।

31 दिसंबर 2025 को समापत नौ महीनों के वित्‍तीय परिणाम

 

समेकित परिणामों के मुख्‍य बिंदु :

 

  1. 31 दिसंबर 2025 को खत्म हुए नौ महीनों में परिचालन से राजस्‍व (कमाई) 9,012.2 करोड़ रुपये रही। पिछले साल की इसी अवधि में यह 8,840.7 करोड़ रुपये थी। यानी इस बार 9% की बढ़ोतरी हुई है।
  2. 31 दिसंबर 2025 को खत्म हुए नौ महीनों में ईबीआईटीडीए (अन्य आय को छोड़कर)4% की गिरावट के साथ 1,351.6 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की इसी अवधि में यह 1,428.3 करोड़ रुपये था।
  3. 31 दिसंबर 2025 को खत्म हुए नौ महीनों में शुद्ध लाभ 8 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की इसी अवधि में यह 919.9 करोड़ रुपये था। इसमें 13.8% की कमी दर्ज की गई।

स्‍टैंडअलोन परिणामों के मुख्‍य बिंदु :

  1. 31 दिसंबर 2025 को खत्म हुए नौ महीनों में परिचालन से राजस्‍व (कमाई) 7,916.1 करोड़ रुपये रही। पिछले साल की इसी अवधि में यह 7,821.8 करोड़ रुपये थी। यानी इस बार 2% की बढ़ोतरी हुई है।
  2. 31 दिसंबर 2025 को खत्म हुए नौ महीनों में ईबीआईटीडीए (अन्य आय को छोड़कर) 4% की गिरावट के साथ 1,227.8 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की इसी अवधि में यह 1,284.6 करोड़ रुपये था।
  • 31 दिसंबर 2025 को खत्म हुए नौ महीनों में शुद्ध लाभ 4 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की इसी अवधि में यह 840.6 करोड़ रुपये था। इसमें 8.6% की गिरावट दर्ज की गई।

 

अक्टूबर में मॉनसून लंबा चलने और त्योहारों का मौसम छोटा होने की वजह से अक्टूबर में बिक्री कम हुई। लेकिन उसके बाद तिमाही के बाकी महीनों में मांग धीरे-धीरे बेहतर हुई, जिससे पूरी तिमाही में 8.5% की अच्छी वॉल्यूम ग्रोथ हासिल हुई।

हमें ग्रॉस मार्जिन में भी सुधार देखने को मिला और पिछली 15 तिमाहियों में सबसे उच्‍च स्तर पहुंचा। इससे ईबीआईटीडीए को कंपनी के तय लक्ष्य के दायरे में रखने में मदद मिली। हालांकि ईबीआईटीडीए का प्रतिशत थोड़ा कम रहा क्योंकि स्केल का फायदा नहीं मिला और ब्रांड पर लगातार निवेश जारी रहा। आने वाले महीनों में इसमें सुधार की उम्मीद है।  

 

हमने मुख्य फोकस सेगमेंट जैसे वॉटरप्रूफिंग, कंस्ट्रक्शन केमिकल्स और वुड कोटिंग्स में अच्छी और मजबूत बढ़ोतरी जारी रखी है। नेटवर्क विस्‍तार और शहरी इलाकों पर किए गए प्रयासों से महीने-दर-महीने सकारात्मक सुधार दिख रहा है, जिससे आगे हमें बेहतर नतीजों की उम्मीद है।

ऑटोमोटिव कोटिंग्स के प्रदर्शन की बात करें तो इसमें मिड-सिंगल डिजिट की अच्छी बढ़ोतरी रही। प्रोटेक्टिव कोटिंग्स और जनरल इंडस्ट्रियल कोटिंग्स में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई।

BJN नेपाल के नतीजे सकारात्मक रहे, लेकिन वहाँ की राजनीतिक अस्थिरता से असर पड़ा। एसटीपी लिमिटेड को जमशेदपुर में अस्थायी बंद की वजह से नुकसान हुआ, अब काम सामान्य हो गया है। एसबीएल स्‍पेश्‍यलिटी कोटिंग्‍स प्राइवेट लिमिटेड (SBL) की कमाई फैन इंडस्ट्री में मंदी और निर्यात में कमी की वजह से प्रभावित हुई। साथ ही चंडीगढ़ के पास नई फैक्ट्री शुरू करने में एक बार का खर्च होने से मुनाफा कम हुआ। हमारे जॉइंट वेंचर BNPA और बर्जर बेकर ने टॉपलाइन और बॉटमलाइन दोनों में मजबूत दहाई अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की।

विदेशी मुद्रा में उतार-चढ़ाव और भू-राजनीतिक अनिश्चितता के कारण आने वाले समय में मार्जिन पर कुछ जोखिम बना हुआ है।

घरेलू मांग के संकेतकों में सभी सेगमेंट्स में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और महीने-दर-महीने मांग में बढ़ोतरी दिख रही है। ये आगे के लिए सकारात्मक संकेत हैं। आने वाले महीनों में नतीजे इन सुधारों को दर्शाएंगे।

बर्जर पेंट्स में हमारा फोकस नेटवर्क को बढ़ाने, नए इनोवेशन लाने और ब्रांड को मजबूत करने पर बना रहेगा, ताकि हमारे निवेशकों और सभी हितधारकों को ज्‍यादा फायदा मिल सके। हमें खुशी है कि बर्जर पेंट्स में ईएसजी (पर्यावरण, सामाजिक और शासन) के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एनएसई ने हमें 64 अंकों का स्कोर दिया है, जिससे हम अपने इंडस्ट्री साथियों से आगे हैं। यह हमारे लोगों को पहले रखने वाली नीतियों, अनुशासित शासन और जिम्मेदार संचालन को दर्शाता है।

अभिजीत रॉय, मैनेजिंग डायरेक्‍टर एवं सीईओ, बर्जर पेंट्स इंडिया लिमिटेड

Leave a Comment

निर्माणाधीन परियोजना ओमेक्स इंटीग्रेटेड टाउनशिप (सुल्तानपुर रोड), लखनऊ स्थित भगत सिंह एनक्लेव (एल.आई.जी.), ग्रुप हाउसिंग-6, फेज-2 के आवासीय योजना का लकी ड्रा के माध्यम से आवंटन का आनलाइन आयोजन

निर्माणाधीन परियोजना ओमेक्स इंटीग्रेटेड टाउनशिप (सुल्तानपुर रोड), लखनऊ स्थित भगत सिंह एनक्लेव (एल.आई.जी.), ग्रुप हाउसिंग-6, फेज-2 के आवासीय योजना का लकी ड्रा के माध्यम से आवंटन का आनलाइन आयोजन