आज कुछ तूफानी करते हैं: हनुमानकाइंड और थम्स अप ने आईसीसी मेन्स T20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले में भरा रोमांच
भारत के अरबों डॉलर के ब्रांड, थम्स अप ने स्टेडियम में ‘टेस्ट द थंडर’ एंथम के साथ मचाई धूम
राष्ट्रीय, 16 फरवरी 2026 — कुछ दिन ऐसे होते हैं जब उत्साह को बस थोड़ा बढ़ाना होता है, लेकिन कुछ मौके ऐसे होते हैं जहाँ पूरी तरह ‘थंडर’ दिखाना पड़ता है। भारत–पाकिस्तान का क्रिकेट मैच भी ऐसा ही पल है, जहाँ अंदाज़ सिर्फ एक ही होता है — तूफानी। अपने मशहूर मंत्र ‘आज कुछ तूफानी करते हैं’ की भावना को जीते हुए, थम्स अप ने आईसीसी मेन्स T20 वर्ल्ड कप के भारत–पाकिस्तान मुकाबले को एक यादगार रोमांच में बदल दिया। मशहूर हिप-हॉप स्टार हनुमानकाइंड ने जब स्टेडियम की कमान संभाली, तो मैच का जोश और भी बढ़ गया।
खचाखच भरे स्टेडियम के बीच हनुमानकाइंड ने थम्स अप का नया एंथम ‘टेस्ट द थंडर’ पेश किया और अपने कुछ खास गानों से पूरे माहौल में जोश भर दिया। उनका बेबाक और बिंदास अंदाज़ मैच की तीव्रता के साथ पूरी तरह मेल खाता दिखा। उनके परफॉरमेंस ने थम्स अप की ऊर्जा को स्टैंड्स से लेकर स्क्रीन तक जीवंत कर दिया।
सबसे पहले एलईडी स्क्रीन्स पर थम्स अप की पहचान बन चुके ‘स्टैटिक-ग्लिच’ विज़ुअल्स छा गए। इसके बाद एक तेज़ काउंटडाउन ने दर्शकों के बीच रोमांच भर दिया। फिर हनुमानकाइंड ने ‘टेस्ट द थंडर’ के साथ स्टेज संभाला। तालमेल से सजी लाइटिंग, स्मोक इफेक्ट्स और एरियल एक्ट्स ने इस परफॉरमेंस को और भी भव्य बना दिया।
अंत में, मशहूर डांस क्रू ‘किंग्स यूनाइटेड इंडिया’ की अगुवाई में इस शो ने एक हाई-एनर्जी फिनाले का रूप ले लिया। इस मौके ने देश के उभरते रैप स्टार, आइकॉनिक हिप-हॉप डांस क्रू और टी20 वर्ल्ड कप के रोमांच को एक साथ जोड़ दिया। कार्यक्रम का समापन दर्शकों के जोशीले ‘तूफानी’ नारों के साथ हुआ, जिसने पूरे स्टेडियम में बिजली सी दौड़ा दी।
हनुमानकाइंड ने कहा, “ऐसे मैच में परफॉर्म करना वाकई कमाल का अनुभव है। हवा में ही एक अलग तरह की ऊर्जा महसूस होती है। थम्स अप के साथ यह करना और भी खास है; खेल प्रेमियों के लिए यह बेहतरीन समय है।”
‘टेस्ट द थंडर’ एंथम में हनुमानकाइंड के स्ट्रीट स्टाइल रैप और विशाल ददलानी की दमदार आवाज़ का शानदार मेल है। हाल ही में मुंबई में लॉन्च किया गया यह गाना अपने देसी अंदाज़ और बेखौफ तेवर की वजह से लोगों की ज़ुबान पर चढ़ गया है।
कोका-कोला इंडिया और साउथवेस्ट एशिया में स्पार्कलिंग फ्लेवर्स की कैटेगरी हेड, सुमेली चटर्जी ने कहा, “भारत-पाक जैसा मुकाबला क्रिकेट इतिहास में एक मील का पत्थर होता है। यह सिर्फ दोनों टीमों के फैंस के लिए नहीं, बल्कि पूरे खेल के लिए खास होता है। स्टेडियम का माहौल वाकई में बिजली जैसा था! थम्स अप हमेशा से क्रिकेट के ऐसे रोमांचक और हाई-इंटेंसिटी पलों का हिस्सा रहा है। हनुमानकाइंड ने अपनी बेबाक और रॉ एनर्जी के साथ ‘आज कुछ तूफानी करते हैं’ को इस मुकाबले के लिए एक दमदार पुकार बना दिया।”
मैदान पर क्रिकेट का रोमांच और स्टैंड्स में गूंजता संगीत—इन दोनों के संगम ने मैच के मनोरंजन को एक नई ऊंचाई दी। स्टूडियो से स्टेडियम तक ‘टेस्ट द थंडर’ की यह यात्रा दिखाती है कि थम्स अप देश के सबसे बड़े पलों का हिस्सा रहता है। युवा संस्कृति और लाइव अनुभवों में इसकी पकड़ एक बार फिर साबित हुई, जहाँ सिर्फ एक ही चीज़ फिट बैठती है—तूफान।











