हीरो मोटोकॉर्प ने भारत की आत्मनिर्भर और भविष्य के लिए तैयार मोबिलिटी को नई रफ्तार देने के लिए अपनी पहली फ्लेक्स फ्यूल मोटरसाइकिलें पेश कीं

नई दिल्‍ली, 3 जून 2026

हीरो मोटोकॉर्प ने भारत की आत्मनिर्भर और भविष्य के लिए तैयार मोबिलिटी को नई रफ्तार देने के लिए अपनी पहली फ्लेक्स फ्यूल मोटरसाइकिलें पेश कीं

फ्लेक्स फ्यूल से चलने वाली स्प्लेंडर+ और HF डीलक्स लॉन्च की

 

पर्यावरण के अनुकूल नवाचार को बढ़ावा देते हुए, दुनिया की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल और स्कूटर निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने आज अपनी पहली फ्लेक्स फ्यूल मोटरसाइकिलें, यानी जानी-मानी स्प्लेंडर+ और HF डीलक्स, पेश कीं। इस लॉन्च के साथ भारत में 100cc सेगमेंट की पहली फ्लेक्स फ्यूल मोटरसाइकिलें आ गई हैं। यह भारत के स्वच्छ, आत्मनिर्भर और भविष्य के लिए तैयार परिवहन की दिशा में एक ऐतिहासिक पड़ाव है।

रोजमर्रा के सफर के लिए तैयार की गई ये नई मोटरसाइकिलें E20 से लेकर E85 तक के इथेनॉल मिश्रित ईंधन के साथ चल सकती हैं। यह नई रेंज ग्राहकों को एक बेहद व्यावहारिक और सुविधाजनक मोबिलिटी विकल्प देती है, वह भी भरोसेमंद परफॉर्मेंस और किफायती रखरखाव से समझौता किए बिना। रोजाना की यात्रा से होने वाले कार्बन उत्सर्जन और पर्यावरण पर पड़ने वाले असर को कम करके, ये मोटरसाइकिलें 2030 तक देश की कार्बन उत्सर्जन तीव्रता में 45 प्रतिशत कमी लाने के भारत के राष्ट्रीय लक्ष्य को सीधे समर्थन देती हैं।

इन मोटरसाइकिलों का अनावरण विश्व पर्यावरण दिवस से पहले नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया। इस मौके पर श्री नितिन गडकरी, माननीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, श्री हरदीप सिंह पुरी, माननीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री, और श्री हर्षवर्धन चिताले, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, हीरो मोटोकॉर्प मौजूद रहे।

श्री नितिन गडकरी, माननीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने कहा, “भारत वैकल्पिक ईंधनों और स्वच्छ मोबिलिटी तकनीकों को अपनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। आम लोगों के लिए हीरो मोटोकॉर्प द्वारा फ्लेक्स फ्यूल मोटरसाइकिलें पेश करना, कच्चे तेल के आयात को कम करने, इथेनॉल के इस्तेमाल को बढ़ावा देने, किसानों को सशक्त बनाने और आत्मनिर्भर भारत व विकसित भारत के विजन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

श्री हरदीप सिंह पुरी, माननीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री ने कहा, “भारत लगातार ऐसे स्वच्छ और देश में ही तैयार होने वाले ईंधनों पर काम कर रहा है, जो आने वाले समय की जरूरत हैं। हीरो मोटोकॉर्प द्वारा पेश फ्लेक्स फ्यूल गाड़ियां हमारी ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने, प्रदूषण कम करने और आयातित कच्चे तेल पर निर्भरता घटाने की दिशा में एक बड़ा कदम हैं। इस तरह की नई तकनीक से भारत में बायोफ्यूल को बढ़ावा मिलेगा, किसानों की आय बढ़ेगी और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनेगा।”

श्री हर्षवर्धन चिताले, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, हीरो मोटोकॉर्प ने कहा, “फ्लेक्स फ्यूल से चलने वाली स्प्लेंडर+ और HF डीलक्स को बाजार में उतारना, स्वच्छ और टिकाऊ मोबिलिटी की दिशा में हमारा एक और महत्वपूर्ण कदम है। जयपुर स्थित हमारे सेंटर फॉर इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी में विकसित की गई ये मोटरसाइकिलें दिखाती हैं कि हम भविष्य के लिए तैयार और देश की जरूरतों के मुताबिक तकनीक देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। इन मोटरसाइकिलों में आयातित पुर्जों का इस्तेमाल बहुत कम या न के बराबर है, जो भारत की विनिर्माण क्षमता को मजबूती से दिखाता है। साथ ही, यह आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत और दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा के सरकार के विजन को भी मजबूत करता है।”

E20 से लेकर E85 तक के इथेनॉल मिश्रणों के अनुकूल यह फ्लेक्स फ्यूल पोर्टफोलियो जुलाई 2026 में दिल्ली और महाराष्ट्र के चुनिंदा क्षेत्रों में उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके तुरंत बाद इसे देशभर में पेश किया जाएगा। HF डीलक्स फ्लेक्स फ्यूल की कीमत 72,792 रुपये, एक्स-शोरूम दिल्ली, होगी, जबकि स्प्लेंडर+ फ्लेक्स फ्यूल की कीमत 82,710 रुपये, एक्स-शोरूम दिल्ली, रखी गई है।

उत्पाद की विशेषताएँ:

स्‍प्‍लेंडर+ फ्लेक्‍स फ्यूल

नई स्प्लेंडर+ फ्लेक्स फ्यूल 97.2cc इंजन से लैस है, जो E85 ईंधन के साथ 8000 rpm पर 6.3 kW की पावर और 6000 rpm पर 8.3 Nm का टॉर्क देती है। यह अपने बेस मॉडल के मुकाबले बेहतर परफॉर्मेंस देती है।

 

  • E20 से E85 तक फ्लेक्स फ्यूल अनुकूलता
  • हीरो की पेटेंटेड i3S आइडल-स्टॉप-स्टार्ट तकनीक
  • नया डिजी-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ
  • ट्यूबलेस टायर
  • फ्लेक्स फ्यूल क्षमता के लिए संशोधित ECU और अपग्रेडेड फ्यूल सिस्टम कंपोनेंट्स
  • लाइम येलो ग्राफिक्स के साथ नया ब्लैक

 

HF डीलक्‍स फ्लेक्‍स फ्यूल

HF डीलक्स फ्लेक्स फ्यूल 97.2cc इंजन से लैस है, जो E85 ईंधन के साथ 8000 rpm पर 6.3 kW की पावर और 6000 rpm पर 8.3 Nm का टॉर्क पैदा करता है।

  • E20 से E85 तक फ्लेक्स फ्यूल अनुकूलता
  • नया डिजी-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ
  • ट्यूबलेस टायर
  • फ्लेक्स फ्यूल क्षमता के लिए संशोधित ECU और अपग्रेडेड फ्यूल सिस्टम कंपोनेंट्स
  • लाइम येलो ग्राफिक्स के साथ नया ब्लैक

Leave a Comment