मेटा ने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर नए सुरक्षा अपडेट के साथ
टीन अकाउंट्स को और मजबूत किया
मुख्य बातें
- 13+ कंटेंट सेटिंग्स दुनिया भर में Instagram, Facebook और Messenger टीन अकाउंट्स के लिए रोल आउट हो रही हैं।
- एआई-पावर्ड आयु आश्वासन उपाय किशोरों को उम्र के अनुकूल अनुभव प्रदान कर रहे हैं।
- यदि कोई किशोर कम समय में बार-बार आत्महत्या या खुद को नुकसान पहुँचाने से जुड़े शब्द सर्च करने का प्रयास करता है, तो इंस्टाग्राम सुपरविज़न का उपयोग करने वाले पेरेंट्स को सूचित करेगा।
भारत, 18 जून 2026: मेटा ने इंस्टाग्राम, फेसबुक और मैसेंजर पर टीनेजर्स के लिए सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से कई नए अपडेट्स लाए है। ये अपडेट्स मुख्य रूप से इस पर ध्यान केंद्रित करते हैं कि किशोरों को सही सुरक्षा सेटिंग्स प्राप्त हों, माता-पिता को अपने बच्चों के ऑनलाइन अनुभवों की बेहतर जानकारी प्राप्त हो, और टीनेजर्स की सेहत का समर्थन करने वाले सुरक्षा उपायों का विस्तार किया जा सके।
इन फीचर्स के ग्लोबल लॉन्च पर बात करते हुए, मेटा इंडिया की पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर नताशा जोग ने कहा, “किशोरों को सुरक्षित रखना हमारी सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में से एक है। ये अपडेट्स – जिनमें इंस्टाग्राम, फेसबुक और मैसेंजर पर 13+ कंटेंट सेटिंग्स से लेकर, एआई-संचालित उम्र का पता लगाने वाली तकनीक और नए पैरेंटल अलर्ट शामिल हैं, डिफ़ॉल्ट रूप से उम्र के अनुकूल अनुभव तैयार करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।”
इंस्टाग्राम, फेसबुक और मैसेंजर के टीन अकाउंट्स के लिए वैश्विक स्तर पर 13+ कंटेंट सेटिंग्स
इंस्टाग्राम की उम्र के अनुकूल ’13+ कंटेंट रेटिंग’ को हाल में भारत में पेश किया गया था, और अब टीन अकाउंट्स से जुड़ी इन सेटिंग्स वैश्विक स्तर पर इंस्टाग्राम, फेसबुक और मैसेंजर पर रोल आउट कर दी गई हैं। फेसबुक की नई 13+ डिफ़ॉल्ट सेटिंग फ़ीड और रील्स जैसी जगहों पर किशोरों के लिए अनुपयुक्त कंटेंट छिपाने और उन प्रोफाइल्स, पेजों, ग्रुप्स और इवेंट्स के साथ किशोरों के जुड़ने की क्षमता सीमित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है जो मुख्य रूप से अनुपयुक्त कंटेंट पोस्ट करते हैं। इसका उद्देश्य है कि किशोरों को डिफ़ॉल्ट रूप से ऐसा कंटेंट देखे जो वे उम्र के अनुकूल किसी फिल्म में देखते हैं। मैसेंजर पर, यह 13+ डिफ़ॉल्ट सेटिंग अनुपयुक्त फेसबुक कंटेंट के लिंक देखने या उन खातों के साथ चैट करने की टीन्स की क्षमता सीमित करती है जो मुख्य रूप से फेसबुक पर अनुपयुक्त कंटेंट साझा करते हैं।
किशोरों को उम्र के अनुकूल अनुभव देने के लिए नए एआई-पावर्ड आयु आश्वासन उपाय
कम उम्र के खातों का पता लगाने के लिए उन्नत एआई विकसित करने के मेटा के निरंतर प्रयास जारी हैं, जिसमें केवल उम्र बताने से अलग देखने के लिए विज़ुअल विश्लेषण का उपयोग भी शामिल है। इसमें प्रासंगिक तथ्यों जैसे जन्मदिन का जश्न या स्कूल की कक्षाओं के ज़िक्र के लिए पूरे प्रोफाइल का विश्लेषण करने के लिए एआई तकनीक का उपयोग करना शामिल है, ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि खाता संभवतः किसी कम उम्र के व्यक्ति का है या नहीं। विभिन्न फॉर्मेट्स जैसे पोस्ट, कमेंट्स, बायो और कैप्शन में मिलने वाले संकेतों का मूल्यांकन किया जाता है, और इस तकनीक का विस्तार हमारे ऐप्स के अन्य हिस्सों जैसे इंस्टाग्राम रील्स, इंस्टाग्राम लाइव और फेसबुक ग्रुप्स में भी किया जाएगा।
पता लगाने के काम बेहतर बनाने के लिए अब विज़ुअल विश्लेषण (यानी फ़ोटो-वीडियो देखकर समझना) का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। इस तकनीक की मदद से हमारा एआई फ़ोटो और वीडियो को स्कैन करके उम्र का अंदाज़ा लगाता है। यह उन चीज़ों को पकड़ लेता है जो सिर्फ लिखे टेक्स्ट से पता नहीं चल पातीं। ध्यान दें कि यह फेशियल रिकग्निशन नहीं है। हमारा एआई सिर्फ सामान्य चीज़ों और संकेतों को देखता है, जैसे लंबाई या शरीर की बनावट, ताकि उम्र का एक अंदाज़ा मिल सके। यह फोटो में दिख रहे किसी खास इंसान की पहचान नहीं करता। लिखे शब्दों और आपसी बातचीत के साथ-साथ जब हम इस वीडियो-फ़ोटो वाली तकनीक को मिलाएंगे, तो हमारे लिए कम उम्र के खातों पहचानना और उन्हें हटाना काफी आसान हो जाएगा।
पेरेंट्स के लिए नए अलर्ट जिससे उन्हें पता चल सके कि उनके बच्चे को सहयोग की जरूरत है
यदि कोई टीनेजर कम समय में बार-बार आत्महत्या या खुद को नुकसान पहुँचाने से जुड़े शब्द सर्च करने का प्रयास करता है, तो इंस्टाग्राम सुपरविज़न का उपयोग करने वाले माता-पिता को सूचित करेगा। यह टीन अकाउंट्स और इंस्टाग्राम के पैरेंटल सुपरविज़न फीचर्स के लिए नवीनतम सुरक्षा उपाय है। इसे ईयू, ब्राजील और भारत में सुपरविज़न करने वाले माता-पिता के लिए रोल आउट कर दिया गया है। सुपरविज़न करने वाले माता-पिता और उनके किशोरों को आज से नोटिफिकेशन मिलना शुरू हो जाएंगे ताकि उन्हें पता चल सके कि ये अलर्ट आने वाले हैं।
फैमिली सेंटर: अपने किशोर के अनुभव को एक ही स्थान पर मैनेज करें
सुपरविज़न में शामिल किशोरों के माता-पिता अब फैमिली सेंटर से सब कुछ मैनेज कर सकते हैं — जो अलग-अलग ऐप्स और सेटिंग्स के बीच जाएं बिना, इंस्टाग्राम, मेटा होराइजन, फेसबुक और मैसेंजर पर अपने किशोर की गतिविधि की निगरानी करने का एक वन-स्टॉप शॉप है।
सुपरविज़न सेटअप करने के लिए, familycenter.meta.com/supervision पर जाएं। आने वाले महीनों में, पेरेंट्स हमारे ऐप्स पर अपने टीनेज बच्चों की गतिविधियों का एक संपूर्ण विवरण भी देख सकेंगे, जैसे सभी ऐप्स पर बिताया गया कुल समय।










