कोटक सॉलिटेयर ने की लखनऊ के उभरते उद्यमियों को आगे बढ़ाने की पहल

कोटक सॉलिटेयर ने की लखनऊ के उभरते उद्यमियों को आगे बढ़ाने की पहल

 

कोटक महिंद्रा बैंक ने उत्तर प्रदेश के प्रमुख विकास केंद्र में उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए अपनी प्रीमियम बैंकिंग पेशकश का विस्तार किया

 

कोटक महिंद्रा बैंक ने अपने प्रीमियम बैंकिंग प्रोग्राम कोटक सॉलिटेयर के ज़रिये लखनऊ के महत्वाकांक्षी उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। यह पहल उत्तर प्रदेश के इस तेज़ी से बढ़ते बिज़नेस हब में समृद्ध वर्ग की बैंकिंग ज़रूरतों को नए मानक देने का प्रयास है।

 

कोटक सॉलिटेयर को उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है, जिनकी मेहनत, सोच और उद्यमशीलता “नए भारत” की विकास यात्रा को आगे बढ़ा रही है। लेकिन जो अब तक पारंपरिक और एक-जैसी बैंकिंग सेवाओं से खुद को असंतुष्ट महसूस करते रहे हैं।

 

कोटक सॉलिटेयर में शामिल होने के लिए परिवार का कुल रिलेशनशिप वैल्यू1 करोड़ रूपये या उससे अधिक होना आवश्यक है, जिसमें बैंक जमा, लोन, निवेश, बीमा और डीमैट होल्डिंग्स शामिल हैं। यह प्रोग्राम विशेषाधिकारों के साथ-साथ व्यक्तिगत जरूरतों के अनुरूप समाधान प्रदान करता है।

 

लखनऊ में उद्यमिता की नई लहर

चिकनकारी निर्यात से जुड़े कारोबारियों से लेकर ऐशबाग के फर्नीचर निर्माता, अमीनाबाद के पैकेज्ड फूड उद्यमी और गोमती नगर के डिजिटल-फर्स्ट सर्विस प्रोवाइडर्स तक—लखनऊ आज आत्मनिर्भर और स्वनिर्मित सफलता की कहानियों का केंद्र बनता जा रहा है। कोटक सॉलिटेयर ऐसे ही उद्यमियों के लिए बनाया गया है, जो मेट्रो शहरों से आगे निकलकर अपने व्यवसाय को नई ऊँचाइयों तक ले जाना चाहते हैं। कोटक महिंद्रा बैंक के डिस्ट्रीब्यूशन प्रमुख प्रणव मिश्रा ने कहा, “लखनऊ के उद्यमी शहर की पहचान को नए सिरे से परिभाषित कर रहे हैं—परंपरा से जुड़े व्यवसायों से लेकर आधुनिक, पैन-इंडिया उद्यमों तक। कोटक सॉलिटेयर उनकी मेहनत, जज़्बे और सफलता को हमारा सम्मान है।”

 

ग्राहक-केंद्रित सोच

कोटक के शोध में सामने आया है कि स्व-रोज़गार करने वाले ग्राहक अक्सर पारंपरिक बैंकिंग सेवाओं से संतुष्ट नहीं होते और उनसे कहीं अधिक की अपेक्षा रखते हैं। कोटक सॉलिटेयर को उद्यमियों के वास्तविक अनुभवों और ज़रूरतों को गहराई से समझते हुए तैयार किया गया है, खासकर मेट्रो शहरों से बाहर के उभरते बाज़ारों को ध्यान में रखकर।

 

स्व-रोज़गार करने वाले ग्राहकों को, अच्छा कारोबार और लेन-देन होने के बावजूद, अक्सर बैंकिंग सेवाओं में तालमेल की कमी, कड़ी लोन शर्तों और पर्याप्त पहचान न मिलने जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कोटक सॉलिटेयर इन्हीं चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए एक सरल, एकीकृत और लचीला बैंकिंग अनुभव प्रदान करता है।

कोटक सॉलिटेयर की प्रमुख सुविधाएँ

  • कारोबार के लिए व्यापक बैंकिंग और लोन समाधान, जिसमें वर्किंग कैपिटल के लिए संपत्ति मूल्य के 120% तक वित्तपोषण, साल में 120 दिनों के लिए 20% तक अतिरिक्त (एड-हॉक) लिमिट, 30 लाख रूपये तक की सीमा वाला निःशुल्क बिज़नेस क्रेडिट कार्ड और फॉरवर्ड हेजिंग के लिए प्री-अप्रूव्ड लिमिट शामिल हैं।
  • ईआरपी से जुड़ी कनेक्टेड बैंकिंग सुविधा, कैश मैनेजमेंट सर्विस (सीएमएस) के तहत प्रति माह 500 मुफ्त एनईएफटी/आरटीजीएस ट्रांजैक्शन, पीओएस और साउंडबॉक्स पर बिना इंस्टॉलेशन या रेंटल चार्ज और पीओएस पर विशेष एमडीआर दरें।
  • प्रीमियम करंट अकाउंट, जिसमें न्यूनतम औसत बैलेंस (एक्‍यूबी) की कोई शर्त नहीं और मुफ्त चेक पिकअप सुविधा।
  • 8 करोड़ रूपये तक की प्री-अप्रूव्ड क्रेडिट लाइन, जिसके ज़रिये सुरक्षित और असुरक्षित लोन—जैसे होम लोन, पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड—आसानी से उपलब्ध।
  • परिवार-स्तर की सुविधा, जिसमें पूरे अधिकारों के साथ ऐड-ऑन कार्ड और 14 परिवार सदस्यों तक संयुक्त लाभ।
  • प्रीमियम लाइफस्टाइल लाभ, जिनमें मेहमानों सहित अनलिमिटेड एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, लग्ज़री होटल सुविधाएँ और ज़ीरो फॉरेक्स मार्कअप शामिल हैं।
  • समर्पित सेवा मॉडल, जिसमें वित्तीय सलाह के लिए रिलेशनशिप मैनेजर और दैनिक बैंकिंग जरूरत

 

भविष्‍य की तस्वीर

अनुमान है कि 2025 तक भारत में समृद्ध परिवारों की हिस्सेदारी 16% तक पहुँच जाएगी, जो कुल उपभोग का लगभग 40% योगदान देंगे। कोटक सॉलिटेयर इसी बदलते परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए बैंकिंग, निवेश, क्रेडिट और लाइफस्टाइल सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाता है।

Leave a Comment