सांस्कृतिक महोत्सव में प्रथम स्थान पर रही सृष्टि बिश्वास

सांस्कृतिक महोत्सव में प्रथम स्थान पर रही सृष्टि बिश्वास

विभिन्न आयोजनो में भी कर चुकी है कथक नृत्य का प्रदर्शन


लखनऊ। अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने व बच्चों की छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से वृंदावन में श्री नृत्यांजली संस्था के द्वारा श्री कृष्ण कला सांस्कृतिक महोत्सव नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


इस महोत्सव में भारत के विभिन्न राज्यों से लगभग 3500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमे कथक नृत्य के जूनियर वर्ग में सभी प्रतियोगियों को पछाड़ते हुये सृष्टि बिश्वास प्रथम स्थान पर रही। कथक नृत्य की उभरती हुई नृत्यांगना सृष्टि बिश्वास , छाया जैन व गर्विता दत्ता की शिष्या है। ये छत्तीसगढ़ राज्य के भिलाई जिले की रहने वाली है एवं सुशांत कुमार विश्वास व सुनीता विश्वास सुपुत्री है। नृत्य में विशेष रुचि होने के कारण छोटी उम्र से ही इन्होंने कथक को सीखना प्रारंभ कर दिया था । वर्तमान में यह कथक मे विद अंतिम ( छठे वर्ष) की छात्रा है। सृष्टि विभिन्न आयोजन जैसे देश राग पर्व, प्रगयोत्सव, झूम तराना महोत्सव, अक्षय पात्र कला महोत्सव आदि में भी अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर सम्मानित हो चुकी है।

Leave a Comment