सामाजिक तनाव और भावनात्मक चुनौतियों के समाधान हेतु ‘आनंदमंत्रा’ का शुभारंभ

सामाजिक तनाव और भावनात्मक चुनौतियों के समाधान हेतु ‘आनंदमंत्रा’ का शुभारंभ

लखनऊ, 15 दिसंबर 2025: रणनीतिक संचार और पब्लिक रिलेशंस के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम प्रेफरेंस कम्युनिकेशंस ने आज अपनी नई काउंसलिंग सेवाओं की वर्टिकल आनंदमंत्रा’ के शुभारंभ की घोषणा की।

इस पहल का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों में लोगों द्वारा झेले जा रहे मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक तनाव को दूर करना है।

आनंदमंत्रा’ को इस प्रकार परिकल्पित किया गया है कि यह सामाजिक और व्यक्तिगत चुनौतियों की एक विस्तृत श्रृंखला के लिए पेशेवर काउंसलिंग सहायता प्रदान कर सके.  इनमें रिश्तों में तनाव, छात्रों में पढ़ाई से जुड़ा दबाव, स्वास्थ्य संबंधी तनाव, वैवाहिक और अभिभावकीय समस्याएँ, वृद्धावस्था से जुड़ी चुनौतियाँ, ब्रेक-अप के कारण उत्पन्न भावनात्मक तनाव तथा जीवन से जुड़े अन्य दबाव शामिल हैं, जो मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं।

 ‘आनंदमंत्रा’ की एक प्रमुख और विशिष्ट विशेषता है “WeListen” , जिसके अंतर्गत प्रशिक्षित विशेषज्ञ व्यक्तियों की समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता और ध्यानपूर्वक सुनते हैं। इस पहल के पीछे की सोच सरल लेकिन अत्यंत प्रभावशाली है—हर आवाज़ सुनी जानी चाहिए, विशेष रूप से उन लोगों की जो स्वयं को अनसुना, गलत समझा हुआ या भावनात्मक रूप से असहाय महसूस करते हैं।

 

शुभारंभ के अवसर पर आनंद कृष्णा, इंटिमेसी कोच , ने कहा, “हम अपनी सेवाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक पहुँचने का प्रयास करेंगे। हमारे साथ जुड़े अनुभवी और सक्षम विशेषज्ञों की टीम के साथ हमें पूरा विश्वास है कि ‘आनंदमंत्रा’ प्रभावी ढंग से कार्य करेगा और समाज में तनाव को प्रबंधित एवं नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”

 

मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी बढ़ती गंभीरता पर प्रकाश डालते हुए राजीव व्यास, काउंसलर एवं सीनियर कंसल्टेंट , ने कहा, “हर दिन हमें ऐसी खबरें देखने को मिलती हैं, जहाँ लोग अत्यधिक तनाव में आकर ऐसे कदम उठा लेते हैं, जो अवसाद या आत्महत्या जैसी गंभीर परिस्थितियों का कारण बनते हैं।‘आनंदमंत्रा’ के माध्यम से हम ऐसे मामलों को अपने मार्गदर्शन और प्रबंधन में लेने के लिए तैयार हैं और समाज में इस प्रकार की घटनाओं को कम करने के लिए ईमानदारी से कार्य करेंगे।”

 

डॉ. संगीता शर्मा, सीनियर एसोसिएट एवं काउंसलर , ने भी इस अवसर पर अपने विचार साझा करते हुए कहा, “मुझे ‘आनंदमंत्रा’ से जुड़कर प्रसन्नता हो रही है. मेरा अनुभव और सामाजिक नेटवर्क निश्चित रूप से ऐसी संवेदनशील परिस्थितियों की पहचान करने और उनके उपयुक्त समाधान की दिशा में कार्य करने में सहायक सिद्ध होगा।”

 

 

 

‘आनंदमंत्रा’ का उद्देश्य एक सुरक्षित, गोपनीय और सहानुभूतिपूर्ण वातावरण प्रदान करना है, जहाँ लोग बिना किसी संकोच के सहायता प्राप्त कर सकें और अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप पेशेवर मार्गदर्शन ले सकें।

किसी भी प्रकार की सहायता या परामर्श के लिए कृपया अपनी समस्या और संपर्क विवरण के साथ ईमेल करें: anandmantraa@gmail.com

‘आनंदमंत्रा’ की टीम का एक सदस्य आपसे संपर्क कर, आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के उपरान्त आपकी सुविधानुसार ऑनलाइन अपॉइंटमेंट निर्धारित करेगा।

Leave a Comment