कोस्टा कॉफी ने जारी रखा सफलता का सफर; नई दिल्ली में अपने 150वें स्टोर के शुभारंभ का जश्न मनाया

राष्ट्रीय, 09 अक्टूबर: भारत में कमर्शियल बेवरेज कैटेगरीज़ में कोका-कोला का अग्रणी कॉफी ब्राण्ड कोस्टा कॉफी ने नई दिल्ली के राजौरी गार्डन में अपने स्टोर के शुभारंभ की घोषणा की है। भारत में यह इसका 150वां स्टोर है। यह उपलब्धि अपनी उपस्थिति बढ़ाने और देशभर में कॉफी के प्रेमियों को बेजोड़ अनुभव देने के लिये कोस्टा कॉफी की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
कोस्टा कॉफी ने 2005 में नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में अपने कैफे का शुभारंभ कर भारतीय बाजार में कदम रखा था और भारत में अपना सफर शुरू किया था। पिछले साल देवयानी इंटरनेशनल के साथ गठजोड़ में कोस्टा कॉफी ने भारत में अपने विस्तार की एक उल्लेखनीय यात्रा शुरू की और लगभग 60 स्टोर जोड़े। इस गति को बनाये रखते हुए, कोस्टा कॉफी देशभर के मौजूदा बाजारों और नये शहरों में अपनी उपस्थिति को मजबूत करना चाहती है। इसका मौजूदा लक्ष्य भारत के शीर्ष 8 से 10 शहरों में नये स्टोर खोलना है। कोस्टा कॉफी ने एयरपोर्ट्स, हाइवेज और हेल्थकेयर जैसे खास चैनलों में जाने की प्राथमिकता तय की है।
भारत का कॉफी उद्योग दिलचस्प तरीके से स्पेशियल्टी कॉफी और प्रीमियमाइजेशन की ओर बढ़ रहा है, खासकर शहरी युवाओं के लिये, जिन्होंने कॉफी की दुकानों को जीवंत सामुदायिक केन्द्रों में बदल दिया है। यह बदलाव चाय वाली संस्कृति के लिये मशहूर देश में खासतौर से रोचक है। कोस्टा कॉफी इस क्रांति में सबसे आगे है, यह उपभोक्ताओं की बदलती पसंद के अनुसार बढ़ रहा है और कॉफी की अद्भुत संस्कृति को बढ़ावा दे रहा है।
कोस्टा कॉफी का 150वां कोस्टा कॉफी स्टोर हाथ से बनी और स्थानीय आधार पर प्राप्त की जाने वाली कॉफी पिलाने के लिये अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करता है। कोस्टा कॉफी की कलात्मक और अभिनव डिजाइन लैंग्वेज के अनुसार तैयार किये गये इस स्टोर का लक्ष्य कॉफी प्रेमियों को आरामदायक और जीवंत जगह देना है, जहाँ वे अपने पसंदीदा ब्रूज़ का मजा ले सकें।
कोस्टा कॉफी में भारत एवं उभरते बाजारों के लिये जनरल मैनेजर विनय नायर ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि को हासिल करने के बारे में अपना रोमांच व्यक्त करते हुए कहा, “भारत दुनिया में हमारे लिये एक महत्वपूर्ण बाजार है और हमें अपने 150वें स्टोर के शुभारंभ को यादगार बनाकर गर्व महसूस हो रहा है। यह उपलब्धि पूरे भारत के कॉफी प्रेमियों से हमें मिला असीम प्यार और समर्थन दिखाती है। हम देश के हर कोने में अपनी मौजूदगी को बढ़ाना चाहते हैं और विस्तार के लिये अपनी स्थायी कोशिशों के माध्यम से इस सपने को साकार करने के लिये प्रतिबद्ध हैं, जिससे कि सभी के लिये कॉफी के यादगार अनुभव सुनिश्चित होंगे।”
कोस्टा कॉफी के विशाल मेन्यू में इसकी प्रमुख पेशकशों की एक श्रृंखला है, जैसे कि सबकी पसंदीदा फ्लैट व्हाइट, क्लासिक कोर्टो, कैफे कैरामेला, आदि। और इन सभी को स्थानीय आधार पर प्राप्त किये गये कॉफी बीन्स से सावधानीपूर्वक हाथों से बनाया जाता है। स्थानीय किसानों और कुशल बरिस्ताज़ के साथ मिलकर कोस्टा कॉफी सुनिश्चित करता है कि इसका हर कप ब्रैंड की गुणवत्ता और उत्कृष्टता को साबित करे।









