कोका-कोला ने अनूठे पर्सनलाइल्ड एआई-जनरेटेड विश कार्ड्स के साथ दिवाली का उत्साह बढ़ाया
अब बधाई देने के लिए नीरस एवं फॉरवर्डेड मैसेजेज को अलविदा कहें, और एआई की पावर के साथ अपनी रचनात्मकता दिखायें
राष्ट्रीय, 10 नवम्बर, 2023 : इस बार दिवाली के अवसर पर कोका-कोला ने कला और टेक्नोलॉजी का महत्वपूर्ण संयोजन पेश किया है। इस रोमांचक विकास से उपभोक्ताओं को अपने प्रियजनों के पास कस्टमाइज्ड विशेज़ (शुभकामनायें) भेजने में मदद मिलेगी। ओपन एआई के DALL-E और GPT-4 मॉडलों की अविश्वसनीय क्षमताओं का लाभ उठाकर इस त्यौहारी मौसम में https://www.createrealmagic.com/ पर जादुई दिवाली ग्रीटिंग्स के साथ दोस्तों और परिवार को दीवाली पर विश करें।
कोका-कोला हमेशा ही उपभोक्ताओं के प्रिय उत्सवों के साथ जुड़ा रहा है और इस साल वे पर्सनलाइज्ड दिवाली विश क्रिएट करने के लिए एक नया तरीका पेश किया है। एक ऐसे विश कार्ड की कल्पना करें जो प्रकाश के इस उत्सव जैसा ही उत्कृष्ट और जीवंत हो, जिसमें परम्परा और नवीनता का मेल हो और जो परम्परागत संदेशों को पीछे छोड़ता हो। रंग-बिरंगे दीयों से अलंकृत विश कार्ड्स से लेकर भारतीय बाज़ारों के प्रतिष्ठित प्रतीक विचित्र ऑटो-रिक्शा तक, कोका-कोला के प्रतीकात्मक कैन और बॉटल से लेकर रंग-बिरंगी रंगोलियों तक, उपभोक्ता एक उत्कृष्ट कृति की रचना कर सकते हैं जिसमें भारत की दिवाली का दिल बसा है। यह कैंपेन पूरे भारत, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका और भूटान में चल रहा है।
कोका-कोला के जेनरेटिव एआई के ग्लोबल हेड, प्रतीक ठाकुर ने कहा कि, “कोका-कोका में हम संस्कृति, रचनात्मकता और टेक्नोलॉजी को परस्पर मिला रहे हैं। क्रिएट रियल मैजिक प्लैटफॉर्म उपभोक्ताओं को कोका-कोला के आर्काइव्ज से आइकनिक रचनात्मक तत्वों का प्रयोग करके मौलिक कलाकृति बनाने के लिए एआइ का प्रयोग करने के लिए आमंत्रित करता है। भारत में #MagicWaaliDiwali विश कार्ड्स हमारे लिए एआई का प्रयोग करके लोगों और संस्कृति का सम्मान करने का एक खूबसूरत तरीका है। हम विनम्र लेकिन आइकनिक हैं, वास्तविक होते हुए भी जादुई हैं और हमारा नया दिवाली कैंपेन इसका प्रमाण है।”
इस कैम्पेन के बारे में सुमेली चटर्जी, हेड – इंटीग्रेटेड मार्केटिंग ऐंड एक्सपीरिएन्सेस, कोका-कोला इंडिया और साउथ वेस्ट एशिया ने कहा कि, “क्रिएट रियल मैजिक’ प्लैटफॉर्म में टेक्नोलॉजी, इंटेलिजेंस, कला, संस्कृति और कोका-कोला ब्रांड के सिद्धांत का खूबसूरत मेल है। दिवाली के लिए अभिकल्पित यह प्लैटफॉर्म प्रशंसकों के लिए त्यौहारों के दौरान अपनी भावनाओं की रचना और अभिव्यक्ति करने का एक रचनात्मक मैदान है। इसके द्वारा लोग अपने-अपने दोस्तों को अनूठी एवं पर्सनलाइज्ड विश भेज सकते हैं। ओपन एआई के DALL-E और GPT-4 ने इसे हमारे प्रशंसकों के लिए सरल, संवादात्मक, सहज, और वास्तव में जादुई बना दिया है।”
ओपन एआई के सीओओ ब्रैड लाइटकैप ने कहा कि, “DALL·E और GPT-4 के प्रयोग के माध्यम से कोका-कोला की एकदम अभिनव भावना को जीवंत होते हुए देखना एक सुखद अनुभव है। क्रिएट रियल मैजिक प्लैटफॉर्म न केवल दिवाली के उत्सव के आनंद से मेल खाता है, बल्कि यह टेक्नोलॉजी और रचनात्मकता का आनंददायक संयोजन भी दर्शाता है। यह देखकर बहुत खुशी होती है कि हमारे एआई मॉडलों ने किस तरह कैम्पेन को यादगार बनाकर त्यौहारी जोश को बढ़ाने में भूमिका निभाई है।”
इस साल, वही पुराने मैसेज और सीजन्स ग्रीटिंग्स फॉरवर्ड नहीं करें। इसके बदले एआई द्वारा संचालित अपनी तरह का अनूठा दिवाली विश कार्ड तैयार करें। परम्परा को अपनायें और बिंदास होकर #MagicWaaliDiwali मनायें। सर्वश्रेष्ठ कार्ड को बनाने वाले के नाम के साथ मुंबई और दिल्ली एनसीआर में प्रमुख डिजिटल बिलबोर्ड्स पर गर्व के साथ प्रदर्शित किया जाएगा।












