टाटा मोटर्स के ‘लीप’ के साथ जीवन में लाएं सकारात्मक बदलाव

15 दिसंबर – टाटा मोटर्स की पहल ‘लीप (लर्न अर्न एंड प्रोग्रेस प्रोग्राम)’ पिछले एक दशक से लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का काम कर रही है। देश के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले युवाओं एवं महिलाओं ने इस प्रोग्राम में अपना भरोसा जताया है। इस प्रोग्राम को सार्वजनिक–निजी साझेदारी मॉडल के तहत संचालित किया जाता है और इसे औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, टाटा मोटर्स के डीलरों और टीएएसएस और टाटा मोटर्स का सहयोग प्राप्त है। यह प्रोग्राम विशेष रूप से समाज के वंचित वर्गों के अकुशल युवाओं को स्थायी नौकरियां दिलाना चाहता है ताकि उन्हें नियमित आय मिल सके। लीप ने अपनी शुरुआत के बाद से बेहद सफलता हासिल की है। 2013 में शुरू हुआ यह प्रोग्राम उस वक्त महज दो संस्थानों तक ही सीमित था लेकिन अब 2022 तक इसने अपना दायरा बढ़ाकर 60 संस्थानों तक पहुंचा लिया है। हर साल 1500 युवाओं को इस कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित किया जाता है।
लीप 12 महीनों का एक प्रोग्राम है और इसके पाठ्यक्रम का 70% हिस्सा सर्विस सेंटर्स पर दिए जाने वाले व्यावहारिक अनुभव पर आधारित है। इससे पढ़ाई का एक बेहतर माहौल तैयार करने में मदद मिलती है। लीप समाज के सभी लोगों को अपने साथ शामिल करने पर फोकस करता है। इस प्रोग्राम में गांवों के साथ-साथ शहरी और अर्ध–शहरी इलाकों के वे वंचित युवा शामिल हैं, जिन्होंने स्कूल छोड़ दिया है। इतना ही नहीं, इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को पंजीकृत कराने की कोशिश भी की जाती है।
टाटा मोटर्स इस प्रोग्राम का नॉलेज पार्टनर है और यह प्रशिक्षण के लिए सामग्री प्रदान करता है, जबकि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रशिक्षण आयोजित करने के लिए आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर मुहैया कराते हैं। डीलर्स और टीएएसएस इन छात्रों को नौकरी करते हुए प्रशिक्षण देते हैं और उन्हें और स्कॉलरशिप देने में मदद करते हैं। पिछले एक दशक में इस कार्यक्रम के तहत औसतन 85% प्लेसमेंट किया गया है। इसके अलावा, कार्यक्रम में महिलाओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और पिछले दशक में डाइवर्सिटी 13% तक बढ़ गई है।
टाटा मोटर्स के कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के प्रमुख विनोद कुलकर्णी ने कहा, “लीप महज एक स्किल प्रोग्राम नहीं है, बल्कि यह बदलाव लाने वाला एक कार्यक्रम है। इसमें भाग लेने वाले लोगों के भविष्य को सफलता की कहानी में बदला जाता है। इस कार्यक्रम का दोहरा उद्देश्य है। यह भविष्य के लिए वर्कफोर्स तैयार करता है, साथ ही लोगों और उनके परिवारों को उनका जीवन बेहतर बनाने और सबसे महत्वपूर्ण, उनके सपनों को फिर से जीने में सशक्त बनाता है। हम जिन समुदायों में काम करते हैं, लीप वहां सकारात्मक बदलाव लाने के लिए टाटा मोटर्स की प्रतिबद्धता को दिखाता है।“
लीप ने अपनी विकास यात्रा के दौरान बाजार की लगातार बदलती मांगों को समझा है और इसी के अनुसार नई-नई तकनीकों एवं उद्यमशीलता के मॉड्यूल को अपनाया है। यह आज के समय में भी बिल्कुल खरा उतरा है। लीप सकारात्मक बदलाव लाने वाली एक शानदार ताकत है। यह टाटा मोटर्स लोगों को सशक्त बनाने, नए आविष्कार करने के लिए प्रोत्साहित करने और सभी के लिए उज्जवल भविष्य का निर्माण करने के संकल्प को दर्शाता है।








