वी-गार्ड ने जीता प्रतिष्ठित आईएमसी रामकृष्ण बजाज नेशनल क्वॉलिटी अवार्ड 2025

वी-गार्ड ने जीता प्रतिष्ठित आईएमसी रामकृष्ण बजाज नेशनल क्वॉलिटी अवार्ड 2025

  • भागीदारी के पहले ही साल में पांच मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स में उत्कृष्टता के लिए मिला राष्ट्रीय सम्मान

 गुरुग्राम, 20 मई 2026: भारत की अग्रणी कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड, वी-गार्ड इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड को आईएमसी रामकृष्ण बजाज नेशनल क्वॉलिटी अवार्ड (आईएमसी आरबीएनक्यूए) 2025 में प्रतिष्ठित ‘परफॉर्मेंस एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। कंपनी के लिए यह एक अहम मील के पत्थर के रूप में है क्योंकि वी-गार्ड ने भागीदारी के पहले ही साल में यह राष्ट्रीय स्तर का सम्मान हासिल किया।

यह उपलब्धि इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि यह सम्मान किसी एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को नहीं, बल्कि वी-गार्ड को एक कॉर्पोरेट मैन्युफैक्चरिंग इकाई के रूप में दिया गया है, जिसमें चावड़ी, काशीपुर, पेरुंदुरई, सिक्किम यूनिट-2 और रुड़की स्थित पांच मैन्युफैक्चरिंग सुविधाओं का सामूहिक प्रतिनिधित्व है।

आईएमसी आरबीएनक्यूए को भारत में संगठनात्मक उत्कृष्टता के सबसे सम्मानित मानकों में से एक माना जाता है। यह पुरस्कार अमेरिका के विश्व प्रसिद्ध मैलकॉम बैल्ड्रिज़ फ्रेमवर्क पर आधारित है और इसमें एक कड़ी बहु-चरणीय मूल्यांकन प्रक्रिया अपनाई जाती है जो नेतृत्व, परिचालन उत्कृष्टता, रणनीतिक योजना, ग्राहक केंद्रितता, कर्मचारियों की भागीदारी और कारोबारी प्रदर्शन का आकलन करती है। इन पुरस्कारों का संचालन आईएमसी चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा किया जाता है, जो 1907 में स्थापित एक संस्था है और एक सदी से भी अधिक समय से भारत के आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाती आ रही है।

मूल्यांकन प्रक्रिया के तहत शुरुआती सहमति समीक्षा चरण में वी-गार्ड इंडस्ट्रीज ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियों और कॉर्पोरेट कार्यप्रणाली से जुड़ी विस्तृत प्रदर्शन रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके बाद मूल्यांकन पैनल ने कंपनी की चावड़ी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में विस्तृत ऑन-साइट आकलन और सत्यापन प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद मूल्यांकनकर्ताओं ने अवार्ड्स कमेटी की अंतिम समीक्षा से पहले कंपनी के कई कॉर्पोरेट विभागों के साथ भी संवाद किया।

वी-गार्ड इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के प्रबंध निदेशक मिथुन चिट्टीलापिल्ली ने इस उपलब्धि पर कहा, “भागीदारी के पहले ही साल में आईएमसी रामकृष्ण बजाज नेशनल क्वॉलिटी अवार्ड जीतना वी-गार्ड के लिए एक गर्व का मील का पत्थर है। यह सम्मान संगठन में परिचालन उत्कृष्टता, प्रक्रिया परिपक्वता और लगातार सुधार की संस्कृति बनाने के प्रति हमारी लंबे समय से चली आ रही प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि यह हमारे मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम की सामूहिक ताकत और प्लांट्स व कॉर्पोरेट टीमों में दिखी साझा प्रतिबद्धता को पहचान देती है। जैसे-जैसे हम अपना मैन्युफैक्चरिंग फुटप्रिंट मजबूत करते जा रहे हैं और एक एकीकृत ‘वन वी-गार्ड ऑपरेटिंग सिस्टम’ की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, यह उपलब्धि हमारे इस विश्वास को और मजबूत करती है कि टिकाऊ उत्कृष्टता सहयोग, अनुशासन और गुणवत्ता पर अथक फोकस से ही बनती है।”

इस सम्मान के केंद्र में वी-गार्ड इंडस्ट्रीज का खुद का वीजीएमईए 2.0 फ्रेमवर्क है, जो विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त बिजनेस एक्सीलेंस मॉडल्स की प्रमुख अवधारणाओं को एकीकृत करता है और साथ ही प्रक्रिया परिपक्वता को मापने योग्य कारोबारी नतीजों के साथ जोड़ता है। इस फ्रेमवर्क ने कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क में मानकीकरण, परिचालन दक्षता और लगातार सुधार को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई है।

यह सम्मान वी-गार्ड की स्थिति को एक भविष्य के लिए तैयार संगठन के रूप में और मजबूत करता है जो बड़े पैमाने पर गुणवत्ता आधारित इनोवेशन और परिचालन उत्कृष्टता देने पर केंद्रित है। करीब पांच दशकों की विरासत के साथ कंपनी मजबूत सिस्टम और क्षमताएं विकसित करती रहती है जो टिकाऊ विकास और बेहतर उपभोक्ता अनुभव को सहयोग देती हैं।

Leave a Comment