इंद्रिया ने पेश किया अपना दिवाली कैंपेन “फेस्टिवल ऑफ लव”, अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ आएंगे नजर
यह त्योहारी कैंपेन प्यार, अपनेपन और साथ के उन पलों का जश्न मनाता है, जो दिवाली को सच में खास बनाते हैं
मुंबई, 8th अक्टूबर 2026: दिवाली साल के उन गिने-चुने मौकों में से है, जब हम अपने हर चहेते के लिए खुशियां जुटाने में पूरे मन से लग जाते हैं। घर सजाने और पूजा-पाठ की तैयारी से लेकर तोहफे चुनने और परिवार व दोस्तों के स्वागत तक, हर छोटी-बड़ी बात मायने रखती है। फिर भी, इस जश्न के बीच अपने सबसे करीबी लोगों के लिए प्यार जताने के सबसे सीधे-सादे तरीके अक्सर पीछे छूट जाते हैं। इंद्रिया के “अस इन वी” दर्शन पर आधारित “फेस्टिवल ऑफ लव” उन रिश्तों और जुड़ाव के पलों को समर्पित है, जो हर उत्सव के केंद्र में होते हैं। इस दिवाली आदित्य बिरला ज्वेलरी का ब्रांड इंद्रिया अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ के साथ अपने नए कैंपेन के जरिए इस सोच को सामने ला रहा है।
यह कैंपेन दिवाली की बड़ी रौनक के बीच दो लोगों के आपसी प्यार, अपनेपन और नजदीकी को बखूबी दिखाता है। फिल्म में अदिति और सिद्धार्थ त्योहार पर दोस्तों की मेहमाननवाजी की तैयारी कर रहे हैं। इसमें उनकी सहज नोकझोंक और साथ वक्त बिताने की वह अनकही चाह दिखाई गई है, जो अक्सर त्योहार की भागदौड़ में कहीं खो जाती है। दिवाली की तैयारियों की प्यारी-सी अफरातफरी के बीच सोच-समझकर किया गया एक इशारा सबका ध्यान खींच लेता है। यह पल इतना दिल छू लेने वाला होता है कि उनके दोस्त मजाक में पूछ बैठते हैं, “आज दिवाली है या वैलेंटाइन डे?”
“फेस्टिवल ऑफ लव” के मूल में यह विचार है कि हर उत्सव को सार्थक वे रिश्ते बनाते हैं, जो उसके केंद्र में होते हैं। दिवाली मिलन और साझा खुशियों का त्योहार है, लेकिन अपनों के बीच के निजी इशारे ही अक्सर सबसे गहरी छाप छोड़ते हैं। इस कैंपेन के जरिए इंद्रिया प्यार और जुड़ाव के इन्हीं पलों पर रोशनी डालता है, जहां ज्वेलरी सजने-संवरने से आगे बढ़कर प्यार, आभार और साथ को जताने का एक खूबसूरत जरिया बन जाती है।
इंद्रिया के सीईओ संदीप कोहली ने कहा, “त्योहारी सीजन ज्वेलरी उद्योग के लिए आज भी सबसे अहम समय में से एक है, जिसे जश्न, तोहफे देने और शुभ खरीदारी की पुरानी परंपराएं आकार देती हैं। इंद्रिया पूरे भारत में अपनी मौजूदगी लगातार बढ़ा रहा है, और हम इसे ऐसी कहानियों के जरिए उपभोक्ताओं से गहरा भावनात्मक रिश्ता बनाने के अवसर के रूप में देखते हैं, जो आज के उनके जश्न मनाने के तरीके से मेल खाती हों। ‘फेस्टिवल ऑफ लव’ के जरिए हम उन रिश्तों और पलों को सामने लाना चाहते थे, जो त्योहारी सीजन को सार्थक बनाते हैं। वहीं पद्मिका समृद्धि, आशीर्वाद और नई शुरुआत से प्रेरित ज्वेलरी के जरिए इसी भावना को साकार करता है। ये दोनों मिलकर ऐसी ज्वेलरी बनाने के हमारे विजन को दिखाते हैं, जिसकी जड़ें भारतीय संस्कृति में हैं और जो आज के उपभोक्ता की पसंद पर भी खरी उतरती है।”
इंद्रिया के हेड ऑफ मार्केटिंग एंड विजुअल मर्चेंडाइजिंग शांतिस्वरूप पांडा ने कहा, “‘फेस्टिवल ऑफ लव’ हमारे ‘अस इन वी’ दर्शन का स्वाभाविक विस्तार है, जो जिंदगी को मायने देने वाले रिश्तों का जश्न मनाता है। इस दिवाली हम त्योहार की बड़ी चमक-दमक से आगे बढ़कर प्यार और जुड़ाव के उन पलों पर ध्यान देना चाहते थे, जो इसके भीतर चुपचाप आकार लेते हैं। अदिति और सिद्धार्थ ने इस सोच को बड़ी सहजता से जीवंत कर दिया। एक जोड़े के रूप में उनमें वह गर्मजोशी, चुलबुलापन और सच्चा साथ झलकता है, जिसे यह कैंपेन संजोना चाहता है। इसी वजह से यह कहानी असली और अपनी-सी लगती है।”
कैंपेन की परिकल्पना पर ओगिल्वी वेस्ट के ब्यूटी एंड लग्जरी कलेक्टिव की सीनियर एग्जीक्यूटिव क्रिएटिव डायरेक्टर और क्रिएटिव हेड तनुजा भट ने कहा, “दिवाली सबके साथ आने का त्योहार है, लेकिन यह उन छोटे-छोटे पलों का भी त्योहार है, जो हम अपने सबसे करीबी लोगों के साथ चुरा लेते हैं। ‘फेस्टिवल ऑफ लव’ के साथ हम त्योहार की चकाचौंध से आगे जाकर उसके भीतर की आत्मीयता को टटोलना चाहते थे। हमने यह कहानी एक जोड़े के जरिए कहने का फैसला किया और ऐसा रिश्ता दिखाया, जो असली और जिया हुआ लगे, जिसमें सहज नोकझोंक, छोटे-छोटे इशारे और प्यार के अचानक आने वाले पल हों। तैयारियों, शोर-शराबे और जश्न के बीच अक्सर अपनों के साथ बिताए ऐसे मामूली दिखने वाले पल ही त्योहार को सच में और रोशन बनाते हैं। हमारे लिए ‘फेस्टिवल ऑफ लव’ का अर्थ इन्हीं पलों से है।”
इस कैंपेन के साथ इंद्रिया का नया त्योहारी कलेक्शन पद्मिका भी पेश किया गया है। 22 कैरेट सोने में तैयार यह कलेक्शन देवी लक्ष्मी, समृद्धि और शुभ शुरुआत के प्रतीकों से प्रेरित है। त्योहारी सीजन के लिए डिजाइन किया गया यह कलेक्शन पारंपरिक मोटिफ्स को समकालीन डिजाइन के नजरिए से नए सिरे से पेश करता है, और ऐसी ज्वेलरी देता है, जो अर्थपूर्ण भी है और आधुनिक भी। पद्मिका की सबसे बड़ी खासियत है गुलाबी मीनाकारी में नई जान फूंकना। गुलाबी मीने की इस पारंपरिक कला को देवी लक्ष्मी और कमल जैसे शुभ मोटिफ्स के साथ जोड़ा गया है। कमल पवित्रता, समृद्धि और नई शुरुआत का प्रतीक है। त्योहारी ज्वेलरी की परंपराओं की पहचान माने जाने वाले चमकदार 22 कैरेट पीले सोने में बने इस कलेक्शन में नेकलेस, ईयररिंग्स, कंगन और स्टेटमेंट पीस शामिल हैं।
समृद्धि, आशीर्वाद और खुशहाली से जुड़े प्रतीकों से प्रेरणा लेकर पद्मिका भारतीय त्योहारी परंपराओं की कलात्मक भव्यता को इंद्रिया की आधुनिक डिजाइन समझ के साथ जोड़ता है। नतीजा एक ऐसा कलेक्शन है, जो विरासत से गहराई से जुड़ा है और आज के दौर में पहनने वालों को भी उतना ही भाता है।
पूरे कैंपेन में अदिति राव हैदरी ने पद्मिका पहना है, और यह कलेक्शन कहानी का अभिन्न हिस्सा बन जाता है। यह दिखाता है कि उत्सवों को खास बनाने, प्यार जताने और मौके के बाद भी लंबे समय तक बनी रहने वाली यादें रचने में ज्वेलरी की क्या भूमिका होती है।
“फेस्टिवल ऑफ लव” के जरिए इंद्रिया दिवाली की सांस्कृतिक समृद्धि और निजी रिश्तों की आत्मीयता को एक साथ लाता है, और पद्मिका को जश्न के बीच के उन पलों की ज्वेलरी के रूप में पेश करता है, जो सिर्फ हमारे अपने होते हैं।






