बर्जर पेंट्स का 31 मार्च 2026 को समाप्‍त तिमाही और वर्ष के लिए वित्‍तीय परिणाम

बर्जर पेंट्स का 31 मार्च 2026 को समाप्‍त तिमाही और वर्ष के लिए वित्‍तीय परिणाम

वित्‍त वर्ष 26 की चौथी तिमाही के स्‍टैंडअलोन परिचालन के मुख्‍य बिंदु

वॉल्‍यूम ग्रोथ चुनौतीपूर्ण बाजार परिस्थितियों के बावजूद 11.8% रही

पिछले 10 महीनों में सर्वोच्‍च ग्रॉस मार्जिन 42.3एवं एबिटा मार्जिन 18.3%

परिचालन लाभ में 17.8की बढ़ोतरी और पीएटी सालाना 38.1बढ़ा

समेकित त्रैमासिक परिणामों पर एक नज़र:

  • 31 मार्च 2026 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी का परिचालन से राजस्व (कमाई) 2868.0 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की इसी तिमाही में यह 2704.0 करोड़ रुपये था। यानी इस बार 6.1% की बढ़ोतरी हुई है।

 

  • 31 मार्च 2026 वाली तिमाही में एबिटा (अन्य आय को छोड़कर) 12.6% की बढ़ोतरी के साथ 481.7 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की इसी तिमाही में यह 427.5 करोड़ रुपये था।

 

  • 31 मार्च 2026 को खत्म हुई तिमाही में शुद्ध लाभ 27.5% की बढ़ोतरी के साथ 335.3 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की इसी तिमाही में यह 262.9 करोड़ रुपये था।

स्टैंडअलोन परिणामों के मुख्य बिंदु:

  • 31 मार्च 2026 को खत्म हुई तिमाही में परिचालन से राजस्व (कमाई) 2504.0 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की इसी तिमाही में यह 2347.5 करोड़ रुपये था। यानी इस बार इसमें 6.7% की बढ़ोतरी हुई है।

  • 31 मार्च 2026 को समाप्त तिमाही में एबिटा (अन्य आय को छोड़कर) 17.8% की वृद्धि के साथ 458.7 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की इसी तिमाही में यह 389.5 करोड़ रुपये था।

  • 31 मार्च 2026 को खत्म हुई तिमाही में शुद्ध लाभ 327.3 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 236.9 करोड़ रुपये था। इसमें 38.1% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

 

समेकित वार्षिक परिणामों के मुख्य बिंदु:

  • 31 मार्च 2026 को समाप्त हुए साल में परिचालन से राजस्व (कमाई) 11880.3 करोड़ रुपये रही। पिछले साल की इसी अवधि में यह 11544.7 करोड़ रुपये थी। यानी इस बार 2.9% की बढ़ोतरी हुई है।

  • 31 मार्च 2026 को समाप्त हुए साल में एबिटा (अन्य आय को छोड़कर) 1.2% की मामूली गिरावट के साथ 1833.3 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की इसी अवधि में यह 1856.1 करोड़ रुपये था।

  • 31 मार्च 2026 को समाप्त हुए साल में शुद्ध लाभ 1128.0 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की इसी अवधि में यह 1182.8 करोड़ रुपये था। इसमें 4.6% की कमी दर्ज की गई।

स्टैंडअलोन वार्षिक परिणामों के मुख्य बिंदु:

  • 31 मार्च 2026 को समाप्त हुए साल में परिचालन से राजस्व (कमाई) 10420.1 करोड़ रुपये रही। पिछले साल की इसी अवधि में यह 10169.2 करोड़ रुपये थी। यानी इस बार 2.5% की बढ़ोतरी हुई है।

  • 31 मार्च 2026 को समाप्त हुए साल में एबिटा (अन्य आय को छोड़कर) 0.7% की बढ़ोतरी के साथ 1686.6 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की इसी अवधि में यह 1674.1 करोड़ रुपये था।

  • 31 मार्च 2026 को समाप्त हुए साल में शुद्ध लाभ 1095.7 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की इसी अवधि में यह 1077.5 करोड़ रुपये था। इसमें 1.7% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

निदेशक मंडल ने 31 मार्च 2026 को समाप्त हुए वित्त वर्ष के लिए 4 रुपये (400%) प्रति इक्विटी शेयर (1 रुपये अंकित मूल्य) के लाभांश की सिफारिश की है।

“पिछली तिमाही में दिखाई गई मांग में क्रमिक सुधार की गति चौथी तिमाही में भी जारी रही, जिसके परिणामस्वरूप इस तिमाही में 11.8% की स्वस्थ वॉल्यूम वृद्धि हासिल हुई। इस वृद्धि को मिक्स में गुणात्मक सुधार तथा कच्चे माल की कीमतों में नरमी का सहारा मिला, जिससे 10 तिमाहियों के उच्चतम ग्रॉस मार्जिन और ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन दर्ज किए गए।

हमने अपने प्रमुख फोकस सेगमेंट्स, वॉटरप्रूफिंग, कंस्ट्रक्शन केमिकल्स और वुड कोटिंग्स में स्वस्थ एवं मजबूत वृद्धि दर्ज करना जारी रखा। प्रीमियम इमल्शन सेगमेंट में हमारे नए लॉन्च “कलर प्लस” को बाजार से मिला सकारात्मक प्रतिसाद बेहद उत्साहजनक है।

नेटवर्क विस्तार और कम बाजार हिस्सेदारी वाले शहरी बाजारों में विकास को बढ़ावा देने के हमारे प्रयास महीने-दर-महीने सकारात्मक ट्रैक्शन दिखा रहे हैं, जिससे आगे बेहतर परिणामों की उम्मीद है।

ऑटोमोटिव सेगमेंट ने जीएसटी कटौती के बाद बढ़ी मांग और कम ब्याज दरों का लाभ उठाते हुए मजबूत प्रदर्शन किया। इसके साथ ही जनरल इंडस्ट्रियल सेगमेंट ने भी अच्छी वृद्धि दर्ज की। प्रोटेक्टिव और पाउडर कोटिंग्स सेगमेंट में महीने-दर-महीने सुधार देखने को मिला, जो तिमाही के अंत की ओर विकास में रिकवरी का संकेत दे रहा है।

 

हमारी सहायक कंपनियों और संयुक्त उद्यमों जैसे बोलिक्स एसए, बर्जर बेकर कोटिंग्स, बर्जर निप्पॉन एवं बर्जर रॉकरॉक ने टॉपलाइन और परिचालन लाभ दोनों में मजबूत दोहरे अंकों की वृद्धि दर्ज की। एसबीएल स्पेशियलिटी कोटिंग्स प्राइवेट लिमिटेड ने इस तिमाही में मध्यम राजस्व और लाभ वृद्धि हासिल की।

हमारे नेपाल संचालन का प्रदर्शन वहां की अस्थिर राजनीतिक स्थिति और चुनावों से प्रभावित रहा, जिसके अब बदलते परिदृश्य के साथ बेहतर होने की उम्मीद है। एसटीपी लिमिटेड की टॉपलाइन प्रभावित रही, जिसके कारण स्केल के अभाव में परिचालन लाभप्रदता कमजोर रही।

घरेलू मांग के संकेतकों में विभिन्न क्षेत्रों और बाजारों में धीरे-धीरे सुधार और मासिक आधार पर मांग में क्रमिक उछाल, ये सभी सकारात्मक संकेत हैं और आने वाले महीनों में परिणाम इन गतिविधियों को प्रतिबिंबित करते हुए दिखाई देंगे। मार्च 2026 के अंत से चरणबद्ध तरीके से लागू की गई 11% से अधिक की सुनियोजित मूल्य वृद्धि, कच्चे माल की बढ़ती लागत के बीच सकल मार्जिन को सहारा देने की उम्मीद है।

विदेशी मुद्रा में अस्थिरता और भू-राजनीतिक अनिश्चितता, दोनों ही आपूर्ति बाधाओं और कच्चे माल की महंगाई के चलते निकट अवधि में मार्जिन के लिए जोखिम बने रहेंगे।

बर्जर पेंट्स में हमारे प्रयास नेटवर्क विस्तार, उत्पाद और सेवा नवाचार तथा ब्रांड बिल्डिंग पर केंद्रित रहेंगे, जिसका उद्देश्य हमारे निवेशकों और हितधारकों के लिए मूल्य सृजन करना है।” अभिजीत रॉय, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ, बर्जर पेंट्स इंडिया लिमिटेड ने कहा।

Leave a Comment