जब लगे तीखे का झटका, तब स्प्राइट दे साथ: स्प्राइट के नए अभियान ‘स्पाइसी लगा, स्प्राइट उठा‘ में ब्रांड एम्बेस्डर शर्वरी संग नज़र आए सुनील ग्रोवर
31 जुलाई 2026: लेमन और लाइम के अनोखे स्वाद वाला आइकॉनिक पेय स्प्राइट अपने नए अभियान ‘स्पाइसी लगा, स्प्राइट उठा’ के साथ स्वाद के रोमांच को और बढ़ाने आ गया है। मसालेदार खाने के शौकीन और अपनी तीखेपन की सीमाओं को चुनौती देने वाली आज की युवा पीढ़ी से प्रेरित होकर, यह अभियान स्प्राइट को उस परफेक्ट साथी के रूप में पेश करता है जो तीखापन लगते ही हर बाइट (निवाले) के स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है।
इस अभियान के केंद्र में उपभोक्ताओं की एक बेहद स्वाभाविक आदत है: जब भी खाना तीखा लगता है, तो वे तुरंत एक ठंडी स्प्राइट की ओर हाथ बढ़ाते हैं। इस व्यावहारिक बात को हास्य के साथ पर्दे पर उतारने के लिए अभियान की फिल्म में युवाओं की पसंदीदा आइकन और स्प्राइट की ब्रांड एम्बेस्डर शर्वरी के साथ मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर एक रेस्टोरेंट के माहौल में नज़र आ रहे हैं। सुनील जब अपने मशहूर किरदारों के अंदाज़ में एक से बढ़कर एक तीखे व्यंजन पेश करते हैं, तो शर्वरी स्वाभाविक रूप से ठंडी स्प्राइट उठाकर पीती हैं। यह स्प्राइट के उसी क्रिस्प लेमन-लाइम स्वाद का जश्न मनाता है जो हर तीखी बाइट को और भी मजेदार बना देता है।
कोका-कोला इंडिया और साउथवेस्ट एशिया की स्पार्कलिंग फ्लेवर्स कैटेगरी हेड, सुमेली चटर्जी ने कहा, “तीखा खाना सिर्फ एक फैशन या ट्रेंड नहीं है; इससे पता चलता है कि लोग अब ऐसा खाना पसंद कर रहे हैं जिसे वे दूसरों के साथ शेयर कर सकें और जिसका मज़ा हमेशा याद रहे। ‘स्पाइसी लगा, स्प्राइट उठा’ अभियान इसी सोच से जुड़ा है। यह लोगों को अपने मनपसंद तीखे खाने के साथ ठंडी स्प्राइट का मज़ा लेने का न्योता देता है, जिससे खाने का हर निवाला और स्प्राइट का हर घूंट खास बन जाता है। इस साल, हम इवेंट्स और डिजिटल पार्टनरशिप्स के ज़रिए इस अभियान को लोगों के और करीब ला रहे हैं, ताकि हम उनसे सीधे वहाँ जुड़ सकें जहाँ वे नए खाने की तलाश करते हैं, उसे शेयर करते हैं और उसका मज़ा लेते हैं।”
शर्वरी ने कहा, “स्प्राइट हमेशा युवाओं से जुड़ने के मजेदार और सहज तरीके ढूंढता है, और इस कैंपेन की यही बात मुझे बेहद पसंद है। ‘स्पाइसी लगा, स्प्राइट उठा’ हमारी एक ऐसी आदत का जश्न मनाता है जो हममें से कई लोग पहले से ही करते हैं: तीखे खाने के साथ ठंडी स्प्राइट पीना। यह बहुत ही आसान, ताज़गी से भरा और एनर्जी से भरपूर है, और मैं सभी के लिए इसका अनुभव करने को लेकर बेहद उत्साहित हूँ।”
सुनील ग्रोवर ने कहा, “तीखा खाना हमेशा टेबल पर एक अलग ही रोमांच लाता है, और जब तीखापन बढ़ जाए तो स्प्राइट उसका सबसे बेहतरीन साथी बनता है। इस कैंपेन की शूटिंग करने में बहुत मज़ा आया क्योंकि यह हास्य के ज़रिए हमारी रोज़मर्रा की खाने से जुड़ी आदतों को खूबसूरती से दिखाता है। मुझे उम्मीद है कि लोगों को इसे देखने में मज़ा आएगा और, ज़ाहिर है, वे अपने अगले तीखे खाने का मज़ा स्प्राइट के साथ लेंगे।”
इस अभियान के अंतर्गत, स्प्राइट देश भर के 200 से अधिक ब्रांड पार्टनर्स के साथ साझेदारी करेगा, जिनमें बर्गर किंग, वॉउ! मोमो और टैबास्को जैसे प्रमुख क्यूएसआर और फ़ूड ब्रांड शामिल हैं। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को अपने पसंदीदा तीखे व्यंजनों के साथ ठंडी स्प्राइट पीने के लिए प्रेरित करना है। इसके अलावा, इस कैंपेन के तहत एक देशव्यापी ऑन-पैक प्रमोशन भी चलाया जाएगा, जिसमें उपभोक्ताओं को कोरिया की एक रोमांचक ट्रिप जीतने का मौका मिलेगा, जो हर तीखी बाइट के मज़े को और बढ़ा देगा।





